दुकानें खुलने से पहले उठा कूड़ा, दुकानदार खुश
दैनिक जागरण ने नगर निगम के सहयोग से शहीद नगर क्षेत्र में चलाया स्वछता अभियान
आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह के सात बजे थे। इक्का-दुक्का दुकानें खुली थीं। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया। वैसे-वैसे कर्मचारी बढ़ते गए। इस तरह नौ बजे तक पूरा इलाका साफ कर दिया। स्वच्छता अभियान में शरीक होकर शहीद नगर के वाशिदों ने भी जागरण का शुक्रिया अदा किया।
दैनिक जागरण ने नगर निगम के सहयोग से शनिवार को शहीद नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत शहीद भगत सिंह चोक से की और ज्योति नगर पर जाकर समाप्त हुआ। दो घंटे में ही दर्जनों सफाई कर्मचारियों की मेहनत से इलाका चमक गया। जागरण के इस स्वच्छता अभियान में एक महीना पुराने कूड़े के ढेर भी उठ गए, जिससे लोगों ने राहत की सांस लीं। समाज में जागरूकता फैलाने के लिए जागरण अलग-अलग अभियान चलाता रहता है। यही हमारी परंपराओं को कायम रखने का असल काम है। चाहे वह सफाई, पानी और पर्यावरण संरक्षण की बात ही क्यों न हो।
जमील खान, शहीद नगर शहीद नगर से ज्योति नगर जाने वाले रास्ते पर पिछले एक महीने से कूड़े का ढेर लगा हुआ था, जो जागरण के प्रयास से तत्काल उठवाया गया है। कूड़ा उठते ही दो गलियों का रास्ता साफ हो गया।
सफीक, शहीद नगर शहीद नगर में सफाई कर्मचारी मनमाने तरीके से काम करते हैं, लेकिन स्वच्छता अभियान में पूरा इलाका साफ हो गया है। अब इसे स्वच्छ बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
हनीफ, शहीद नगर मुस्लिम त्योहारों से पूर्व जागरण अलग-अलग रूप में दायित्व निभाता है। कालोनी व बस्ती के निवासियों की समस्या का समाधान कराता है और स्वच्छता अभियान चलाकर अपने आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक करता है।
शाहिद अहमद, शहीद नगर