Move to Jagran APP

CISCE ने जारी किया टर्म वन का संशोधित कार्यक्रम, यहां देखें 10वीं और 12वीं की Date Sheet

22 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगी आइएससी (12वीं) की परीक्षा। 29 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगी आइसीएससई (10वीं) की परीक्षा। इस बार आफलाइन कराई जाएंगी परीक्षाएं। आगरा में स्‍कूलों ने की तैयारी शुरू। एक और डेढ़ घंटे की होगी परीक्षा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 01:16 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 01:16 PM (IST)
सीआइएससी ने टर्म वन एग्‍जाम की डेट शीट जारी कर दी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआइएससीई) की वर्ष 2021-22 की टर्म वन आइसीएसई (10वीं) की परीक्षा 29 नवंबर और (आइएसी) 12वीं की परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत परीक्षा आफलाइन कराई जाएगी।

loksabha election banner

बोर्ड ने स्कूलों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को निर्देश जारी कर दिए। बोर्ड के चीफ एग्जिक्यूटिव और सचिव गैरी अराथून ने बताया कि आइसीएसई और आइएससी सत्र 2021-22 के टर्म वन का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। आइएससी टर्म वन की परीक्षा 22 नवंबर से 20 दिसंबर 2021 तक चलेगी। वहीं आइसीएसई टर्म वन की परीक्षा 29 नवंबर से 16 दिसंबर 2021 तक चलेगी।

आफलाइन होगी परीक्षा

रागेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य गुरलीन कौर ने बताया कि बोर्ड नोटिफिकेशन में निर्देश हैं कि 22 नवंबर से प्रस्तावित टर्म वन बोर्ड परीक्षा आफलाइन कराई जाएगी। बोर्ड के आनलाइन परीक्षा कराने के आदेश के बाद स्कूलों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने तमाम आपत्तियां भेजी थीं, जिसमें आनलाइन परीक्षा के दौरान संभावित परेशानियों के लिए आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इनमें संसाधनों की अनुपलब्धता, बाधित ऊर्जापूर्ति और नेटवर्क की समस्या प्रमुख थी। इसके बाद बोर्ड ने 19 अक्टूबर को आइसीएससी और आइएससी की पहले टर्म की आनलाइन मोड में होने वाली परीक्षा अनिश्चित कारणों से टाल दी थी।

विद्यार्थियों को दिए निर्देश

सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य फादर एंड्रयू मैथ्यू कोरिया ने बताया कि टर्म वन की बोर्ड परीक्षा आफलाइन मोड में संबंधित स्कूलों में ही होगी। विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्कूलों में जाकर संपर्क करें और कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हों।

आइसीएससी (10वीं) का कार्यक्रम, समय सुबह 11 बजे से, परीक्षा एक घंटे की होगी।

- 29 नवंबर को इंग्लिश लैंग्वेज पेपर वन।

- 30 नवंबर लिट्रेचर इन इंग्लिश पेपर टू।

- एक दिसंबर कामर्शियल स्टडीज (ग्रुप टू इलेक्टिव)।

- दो दिसंबर हिस्ट्री एंड सिविक्स पेपर वन।

- तीन दिसंबर हिंदी।

- छह दिसंबर मैथमेटिक्स।

- सात दिसंबर जियोग्राफी पेपर टू।

- आठ दिसंबर ग्रुप थ्री इलेक्टिव।

- नौ दिसंबर फिजिक्स साइंस पेपर वन।

- 10 दिसंबर सेकेंड लैंग्वेज और मार्डन फारन लैंग्वेज।

- 13 दिसंबर केमिस्ट्री, साइंस पेपर टू।

- 14 दिसंबर को इकोनोमिक्स, संस्कृत या फ्रेंच (ग्रुप टू इलेक्टिव)

- 15 दिसंबर बायोलाजी, साइंस पेपर थ्री।

- 16 दिसंबर इंवारमेंटल साइंस (ग्रुप टू इलेक्टिव)

आइएससी (12वीं) का परीक्षा कार्यक्रम, सभी परीक्षा डेढ़ घंटे की, दोपहर दो बजे से होगी।

- 22 नवंबर इंग्लिश पेपर टू।

- 23 नवंबर इंग्लिश पेपर वन।

- 25 नवंबर फिजिक्स पेपर वन (थ्योरी)

- 26 नवंबर इंडियन लैंग्वेज, मार्डन फारन लैंग्वेज, क्लासिक लैंग्वेज।

- 27 नवंबर इलेक्टिव इंग्लिश, हास्पिटालिटी मैनेजमेंट, इंडियन म्यूजिक पेपर वन आदि।

- 29 नवंबर मैथमेटिक्स।

- 30 नवंबर बिजनेस स्टडीज।

- एक दिसंबर सोशियोलाजी।

- दो दिसंबर जियोग्राफी, जियोमैट्रिक एंड मैकेनिक्ल ड्राइंग।

- तीन दिसंबर बायोलाजी पेपर वन (थ्योरी)

- चार दिसंबर होमसाइंस पेपर वन (थ्योरी)

- छह दिसंबर इकोनोमिक्स।

- सात दिसंबर बायोटेक्नोलाजी पेपर वन, थ्योरी, लीगल स्टडीज।

- आठ दिसंबर फिजिकल एजुकेशन पेपर वन (थ्योरी)

- नौ दिसंबर पालिटिकल साइंस।

- 10 दिसंबर कामर्स।

- 11 दिसंबर मास मीडिया एंड कम्यूनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग पेपर वन (थ्योरी)

- 13 दिसंबर केमिस्ट्री पेपर वन (थ्योरी)

- 14 दिसंबर साइकोलाजी, इलेक्ट्रिसिटी एंड इलेक्ट्रोनिक्स।

- 15 दिसंबर कंप्यूटर साइंस पेपर वन (थ्योरी)

- 16 दिसंबर हिस्ट्री।

- 17 दिसंबर इंवायरमेंटल साइंस पेपर वन (थ्योरी)

- 20 दिसंबर अकाउंट्स। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.