Move to Jagran APP

Cinema Hall in Agra Reopen: सिनेमाघरों में आज से लौटेगी मनोरंजन की बहार, इन नियमों का होगा पालन

Cinema Hall in Agra Reopen कोरोना संक्रमण ने सिनेमाघरों का माहौल भी बदल दिया है। गेट पर टिकट चेकिंग के साथ थर्मल स्क्रीनिंग होगी। हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। अंदर प्रवेश करने पर जगह-जगह पर सैनिटाइजर रखा मिलेगा। इसके अलावा रेलिंग को न छुएं जैसे पोस्टर भी दिखाई देंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 08:30 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 08:30 AM (IST)
Cinema Hall in Agra Reopen: सिनेमाघरों में आज से लौटेगी मनोरंजन की बहार, इन नियमों का होगा पालन
दोपहर 12 बजे से सिनेमाघरों काे दर्शकों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण काल में सात माह से बंद पडे़ सिनेमाघरों में गुरुवार से मनोरंजन की बहार वापस लौटेगी। दोपहर 12 बजे से सिनेमाघरों काे दर्शकों का इंतजार खत्म हो जाएगा। लंबे समय बाद दर्शक बदले माहौल में सिनेमाघरों में जाएंगे। ऐसे में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने को बुधवार को सिनेमाघरों में पूरी दिन तैयारी चलती रहीं। शहर के प्रमुख सिनेमाघर 16 अक्टूबर से खुलेंगे।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण ने सिनेमाघरों का माहौल भी बदल दिया है। गेट पर टिकट चेकिंग के साथ थर्मल स्क्रीनिंग होगी। हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। अंदर प्रवेश करने पर जगह-जगह पर सैनिटाइजर रखा मिलेगा। इसके अलावा रेलिंग को न छुएं जैसे पोस्टर भी दिखाई देंगे। शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए टिकट खिड़की, कैंटीन में गोले घेरे बनाए गए हैं। 40 फीसद दर्शकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। जिन सीटों पर दर्शकों को नहीं बैठना है, उन पर क्रास के निशान लगाए गए हैं।

डिजीटल पेमेंट की व्यवस्था

सिनेमाघरों में संक्रमण से बचाव को डिजीटल पेमेंट की व्यवस्था की गई है। दर्शक क्यूआर कोड या फिर दूसरे डिजीटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा जिन लोगों के पास डिजीटल पेमेंट की व्यवस्था नहीं होगी, उन्हें नगद भुगतान करने पर टिकट उपलब्ध रहेंगे।

प्रमुख सिनेमाघर 16 को खुलेंगे

शहर में 12 सिंगल स्क्रीन और चार मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर हैं। इसमें से श्री, मेहर, संजय, पन्ना, भगवान टाकीज 16 अक्टूबर से खुलेंगे। मल्टीप्लेक्स भी गुरुवार को नहीं खुल रहे हैं। सिनेमाघर संचालकों ने बताया कि सिनेमा साइकिल शुक्रवार से गुरुवार होता है। ऐसे में फिल्म शुक्रवार से ही मिलती हैं। डिस्ट्रीब्यूटर से फिल्म मिलने पर शुक्रवार को सिनेमाघर खुलेंगे। वहीं, राजीव, शांति, हीरा और चित्रा टाकीज 15 अक्टूबर से खुलेंगे। दर्शक इन सिनेमाघर में जाकर फिल्म देख सकेंगे।

छह साल कम और 60 साल से अधिक वालों को नो एंट्री

सिनेमाघर में फिल्म देखने वाले दर्शकों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होना। संक्रमण के खतरे को देखते हुए छह साल के कम उम्र के बच्चे और 60 साल से अधिक के व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा।फिल्म देखते समय मास्क लगाना हाेगा। शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए एक सीट छोड़कर बैठाना होगा। एक के पीछे एक दर्शक नहीं बैठेगा। दर्शकों को माेबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। सिनेमाहाल के अंदर बीडी, सिगरेट और गुटखा खाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इंटरवल में कैंटीन में भीड़ न लगे, इसका सिनेमाघर संचालकों को ध्यान रखना होगा। जगह-जगह पर सैनिटाइजर रखना होगा, जिससे दर्शक हाथ सैनिटाइज कर सकें। फिल्म खत्म होने पर एक साथ दर्शक बाहर न निकलें इसकी व्यवस्था करनी हाेगी। आनलाइन टिकट व आनलाइन भुगतान की व्यवस्था करनी होगी। कानटेक्ट ट्रेसिंग के लिए दर्शकों के मोबाइल नंबर नोट करने हाेंगे।

गाइडलाइन का पालन करते हुए सिनेमाघर खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। उम्मीद है कि सिनेमाघर खुलने से लोगों को भी इस मुश्किल समय में मनोरंजन के जरिए तनाव कम करने में मदद मिलेगी।

सुबोध गर्ग, अध्यक्ष आगरा सिनेमाघर एग्जीबिटर्स एसोसिएशन

सिनेमाघर 16 अक्टूबर से खुलेगा। तैयारी पूरी हो गई हैं। दर्शकों को बेहतर मनोरंजन मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। पहले की तरह चार शो चलेंगे।

निमित अग्रवाल, श्री सिनेमा

सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार पूरी तैयारी हो गई हैं। अभी डिस्ट्रीब्यूटर से फिल्म नहीं मिली हैं। अगर गुरुवार को फिल्म मिल जाएंगी तो शुक्रवार से सिनेमाघर खुलेगा।

रोमित कपूर, सर्व मल्टीप्लेक्स

सिनेमाघर खोलने की तैयारी पूरी है। सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। 16 अक्टूबर से चारों शो में फिल्म चलेगी।

मोहम्मद इंतियाज चांद, प्रबंधक संजय सिनेमा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.