Move to Jagran APP

आसमान रहा साफ, तब भी लुढ़का पारा, जानिए क्‍या रहेेेगा Sunday को हाल Agra News

शनिवार को आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। रविवार सुबह कोहरे की आशंका तापमान में आएगी कमी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 08:51 PM (IST)
आसमान रहा साफ, तब भी लुढ़का पारा, जानिए क्‍या रहेेेगा Sunday को हाल Agra News
आसमान रहा साफ, तब भी लुढ़का पारा, जानिए क्‍या रहेेेगा Sunday को हाल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। दीवाली पर चली आतिशबाजी की धुंध अब छंट रही है। शनिवार को दिनभर धूप खिलने के बाद भी न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्द हवा चलने से शनिवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को कोहरा छाने की आशंका है। 

loksabha election banner

शनिवार सुबह से ही धूप निकली, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर दो बजे तक तेज धूप निकली, इसके बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। रात को सर्द हवा चलीं, इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16.7 डिग्री दर्ज किया गया।

13 नवंबर तक छाएगा कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरा छाने के साथ तापमान में गिरावट आएगी। 13 नवंबर तक कोहरा छाएगा, 14 नवंबर से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान 29 डिग्री तक पहुंच जाएगा।  

संतोषजनक हुई आगरा की हवा

शनिवार को आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) संतोषजनक स्थिति में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में एक्यूआइ 98 दर्ज किया गया। यह दीपावली (27 अक्टूबर) के दिन रहे एक्यूआइ 100 से भी कम रहा। शनिवार को सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आगरा में एक्यूआइ 98 रहा, जो शुक्रवार के 142 से कम था। शनिवार को एक्यूआइ सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार संतोषजनक स्थिति में रहा। 0-50 तक एक्यूआइ रहने पर वायु गुणवत्ता अच्छी और 51-100 तक रहने पर संतोषजनक मानी जाती है।

यह रही स्थिति

प्रदूषक तत्व, न्यूनतम, अधिकतम, औसत

कार्बन मोनो ऑक्साइड, 29, 70, 39

नाइट्रोजन डाइ-ऑक्साइड, 31, 81, 65

सल्फर डाइ-ऑक्साइड, 14, 46, 20

ओजोन, 7, 56, 20

पीएम2.5, 64, 117, 92


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.