Move to Jagran APP

टीलों पर बने टेंट में बीते छह दिन, खानपान की मुश्किल

चंबल नदी का जलस्तर 133.60 मीटर पर नहीं पहुंच रही प्रशासनिक मदद बाढ़ प्रभावित लोग बोले अनाज और पशुओं का चारा हो चुका है समाप्त

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 06:05 AM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 06:05 AM (IST)
टीलों पर बने टेंट में बीते छह दिन, खानपान की मुश्किल
टीलों पर बने टेंट में बीते छह दिन, खानपान की मुश्किल

जागरण टीम, आगरा। चंबल नदी का रौद्र रूप 12वें दिन रविवार को भी जारी रहा। जलस्तर 133.60 मीटर के साथ नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। छह दिन से टीलों पर टेंट में शरण लिए लोगों को खान-पान में काफी मुश्किल हो रही है। उनका अनाज और पशुओं का चारा समाप्त हो चुका है। प्रशासनिक स्तर पर सुविधाएं नहीं मिलने से उनमें आक्रोश पनप रहा है।

loksabha election banner

नदी के जलस्तर में 28 जुलाई को एकाएक बढ़ोत्तरी शुरू हुई थी। तीन अगस्त को खतरे के निशान पर पहुंचते और सभी संपर्क मार्गो पर पानी भरते हुए लोग टीलों पर पलायन कर गए थे। सर्वाधिक प्रभावित तटवर्ती गांव गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, उमरैठा पुरा और भटपुरा के लोग हुए। उनका कहना है कि वे भुखमरी के कगार पर हैं। स्टीमर की तली में छेद होने के कारण फिलहाल सेवा बंद है। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। सोमवार तक स्टीमर सेवा चालू करा दी जाएगी।

अब्दुल बासित, एसडीएम बाह एक मीटर बढ़कर स्थिर हुई नदी

संसू, बाह: चंबल नदी का जलस्तर लगातार घटने बढने के साथ ही खतरे के निशान के ऊपर जमी चंबल नदी अभी भी लोगो के जीवन यापन पर खतरा बनाये हुई है। शनिवार को नदी का जलस्तर 132.60 पर था जो रविवार बारह बजे तक एक मीटर बढकर 133.60 तक पहुंच गया। ढह गया मकान

गोहरा निवासी किसान सुरेश के घर में बाढ़ का पानी घुसने से शनिवार रात उनके मकान के पिछले हिस्से में बना कमरा ढह गया। मलबे में दबकर काफी अनाज, बर्तन, पशुओं का चारा खराब हो गया। टीले पर रह रहे सुरेश ने बताया कि जल्दी-जल्दी में वे थोड़ा ही अनाज और पशुओं का चारा लाए थे। उन्हें नहीं मालूम था कि यहां इतने दिन बिताने पड़ेंगे। तबीयत हो रही खराब, इन्हीं स्टीमर की आस

भटपुरा गांव के मोंटी पुत्र सतेंद्र उम्र 7 छत से गिरकर घायल हो गया है। वहीं करिश्मा पुत्री सुरजीत उम्र 10 साल और काजल पुत्री प्रमोद उम्र 9 दोनों बच्चियों को 2 दिन से बुखार आ रहा है। स्टीमर की सुविधा भटपुरा के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है वहीं गुढ़ा के रणवीर सिंह को तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें स्टीमर से लाया गया। अभी जरार में भर्ती किया है। एक स्टीमर खराब, आवाजाही बंद, बीमारों को नहीं मिल रहा उपचार

गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा और भटपुरा के ग्रामीणों की सेवा के लगाया गया प्रशासन का स्टीमर रविवार सुबह धोखा दे गया। तली में छेद होने के कारण सेवा बंद कर दी गई। इससे चारों गांवों के लोग परेशान हो गए। उनके लिए शाम तक दूसरा स्टीमर भी नहीं भेजा गया। भटपुरा निवासी सतेंद्र के सात वर्षीय बेटे मोंटी गिरकर घायल हो गया। सुरजीत की 10 वर्षीय बेटी करिश्मा और प्रमोद की नौ वर्षीय बेटी काजल को दो दिन से बुखार है। गोहरा के मूलचंद, संतोष सिंह और गुढ़ा के रणवीर भी बुखार से पीड़ित हैं लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.