Move to Jagran APP

350 प्लस सीटें लाकर फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों संग की बैठक

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 06:00 AM (IST)
350 प्लस सीटें लाकर फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे
350 प्लस सीटें लाकर फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे

जागरण टीम, आगरा। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बाह में 350 प्लस का नारा दिया। कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें लाकर भाजपा की दोबारा सरकार बनाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता से लेकर संगठन के पदाधिकारी तक युद्धस्तर की तैयारियों में जुट जाएं। वे बिजौली के एक मैरिजहोम में आयोजित विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बटेश्वर में ब्रह्मालाल जी मंदिर में मत्था भी टेका।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव की तरह इस बार भी एकजुटता दिखानी होगी, तभी पार्टी प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल कर पाएंगे। भाजपा की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसका बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री बनता है। हम भी पहले मंडल अध्यक्ष थे, अब केंद्रीय राज्यमंत्री हैं। भाजपा में कार्यकर्ता और संगठन के लिए समर्पित लोगों को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस मौके पर संतोष कटारा, मानवेंद्र सिह राठौड़, पंकजा शर्मा, सुनील बाबू चेयरमैन, रामवरन कुशवाह, शिवकुमार शर्मा, बबलू लोधी, अरविद पाराशर, मिश्रीलाल राजपूत मौजूद रहे हैं। हिदू संगठनों ने फतेहाबाद में निकाली रैली

जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद कस्बे में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा ने रैली निकाली। रैली संघ कार्यालय शिवाजी नगर से प्रारंभ होकर बस स्टेंड आगरा रोड होते हुए बाग कालोनी, शमसाबाद रोड, आंबेडकर चौक, सदर बाजार, गांधी चौक, दीनदयाल चौक होते हुए लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर समाप्त हुई। इस मौके पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। रैली में मनीष झा, आनंद शर्मा, अरविंद कुमार, डोगर सिंह, महताव सिंह धाकरे, नितिन गुप्ता, मयंक जादौन, सुशील शर्मा, अशोक गुप्ता, श्रीभगवान कसेरे, राजकुमार चक, मनीष चक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.