Move to Jagran APP

दफ्तरों में याद किए गए संविधान शिल्पी

आगरा(जागरण संवाददाता) संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आबेडकर की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 01:09 PM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 01:09 PM (IST)
दफ्तरों में याद किए गए संविधान शिल्पी
दफ्तरों में याद किए गए संविधान शिल्पी

आगरा(जागरण संवाददाता) संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आबेडकर की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई जा रही है। सरकारी दफ्तरों में सुबह उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद देश में उनके योगदान को याद किया गया।

loksabha election banner

फीरोजाबाद में कलक्ट्रेट सभागार में आबेडकर जयंती कार्यक्त्रम का शुभारंभ डीएम नेहा शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आबेडकर ने न सिर्फ संविधान का निर्माण किया, बल्कि देश का सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया। उन्होंने दलितों और शोषितों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। हमें उनके जीवन से शिक्षा लेकर पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। एडीएम उदय सिंह एवं कलक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्त्रम आयोजित हुआ। यहा डीपीआरओ गिरीश चंद्र, डीडीओ अरविंद चंद्र जैन, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा और सफाई कर्मचारी मजदूरी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह मौजूद रहे। भारत सरकार के निर्देश पर जिले के कई गावों में शनिवार सामाजिक न्याय दिवस का भी आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों को कानून की जानकारी देने के साथ ही उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया। तहसीलों और ब्लॉकों में भी कार्यक्त्रम हुए। वहीं विभिन्न संगठन शोभायात्राओं की तैयारी में जुटे रहे।

--

आगरा में भीम नगरी की सुरक्षा करेगी आरएएफ

आगरा: भारत बंद के दौरान बीते दिवस शहर में हुए बवाल के बाद अब भीम नगरी के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पीएसी के साथ इस बार आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की भी ड्यूटी लगा दी गई है। आंबेडकर शोभा यात्रा में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक में इस बार भीम नगरी आयोजन हो रहा है। भीम नगरी को सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा चक्र बनाया गया है। हर सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट और सीओ स्तर के अधिकारी के साथ पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। शुक्रवार को दोपहर एसएसपी अमित पाठक ने भीम नगरी के मंच और उसके आसपास के क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखीं। शनिवार सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दिया जाएगा। इसके साथ ही शोभायात्रा के रूट का रात में ही निरीक्षण कर सुरक्षा प्लान बना लिया। शोभायात्रा के साथ भी पुलिस और पीएसी के साथ आरएएफ तैनात रहेगी।

शोभायात्रा के आगे और पीछे रहेंगे मजिस्ट्रेट

आंबेडकर शोभायात्रा के लिए 14 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें से तीन मजिस्ट्रेट शोभायात्रा के आगे और तीन पीछे रहेंगे। आठ मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी शोभायात्रा जुलूस के रूट को सेक्टरों में बांटकर लगाई गई है। ये रहेगी पुलिस फोर्स की तैनाती

एडीशनल एसपी- दो

सीओ- 7

एसएचओ- 30

एसआइ- 140

महिला एसआइ- 10

हेड कांस्टेबल- 150

कांस्टेबल- 900

महिला कांस्टेबल-25

पीएसी- 8 कंपनी

आरएएफ- एक कंपनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.