Move to Jagran APP

जय श्रीराम के जयकारों संग निधि का संग्रह

हिदूवादी संगठनों ने देहात अंचल के गली-मुहल्लों में चलाया अभियान

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 06:25 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 06:25 AM (IST)
जय श्रीराम के जयकारों संग निधि का संग्रह
जय श्रीराम के जयकारों संग निधि का संग्रह

जागरण टीम, आगरा: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देहात अंचल में अलग-अलग टीमें धन संग्रह में जुटी हैं। जय श्रीराम के जयकारे के साथ धन जुटाया जा रहा है।

loksabha election banner

फतेहाबाद: आरएसएस के स्वयंसेवक, विहिप और भाजपा पदाधिकारियों ने चार बस्तियों में घरों में पहुंच धन संग्रह किया। यहां संजवी शर्मा, महीपाल राजपूत, आनंद शर्मा, गिरार्ज वर्मा, मनीष झा, गिर्राज मोदी, रवि शर्मा, हरी सिंह, अवकेश गोलस, नितिन गुप्ता आदि रहे। जगराजपुर व हुसेनपुरा में भ्देवेंद्र, अशोक, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष जयकेस शर्मा ने घरों में जाकर कूपन काटे।

खेरागढ़: क्षेत्र के समुदाय विशेष के लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया। अभियान प्रमुख उदय प्रताप सिंह सिकरवार के नेतृत्व में रामदूतों ने उनसे धन संग्रह किया।

फतेहपुर सीकरी: कौरई टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजर जगमोहन गौतम ने जिला प्रचारक लाखन जी, विभाग सह संघ चालक रामवीर, प्रशांत पौनिया, श्याम कुमार आदि को धन संग्रह में सहयोग दिया। संघ के नगर कार्यवाह राहुल घाटी, भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज सिंह को एमबीडी कालेज के संस्थापक डा. अब्दुल जब्बार ने सहयोग दिया।

पिनाहट: उमरेठा, क्योरी क्षेत्र में खंड संघ चालक डा. राघवेंद्र चौहान, नागेंद्र तोमर के नेतृत्व में रामदूत घरों में पहुंचे। संतोष बाबू, अनिल शर्मा, उपेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे। कस्बा में मुहल्ला मार में जिला बौद्धिक प्रमुख योगेंद्र सिंह, वासुदेव सिंह, अनिल गुप्ता, उमेश गुप्ता, पंकज शर्मा, अमित तोमर, विनोद अरेले, आदित्य गुप्ता, दिलीप समाधिया, चंद्रशेखर चौहान, गोपाल गुप्ता आदि ने अभियान चलाया। सिंधु बार्डर पर घुड़सवारी का अभ्यास कर रहीं सावित्री

जागरण टीम, आगरा। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में पुरुषों के साथ महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं। किसानों ने 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड में ट्रैक्टरों के साथ शामिल होने की घोषणा की है। इसमें ट्रैक्टरों के आगे घुड़सवारों का दस्ता भी शामिल हो सकता है। इसकी तैयारी और अभ्यास सिंधु बार्डर पर चल रहा है। महिला घुड़सवारों की जिम्मेदारी चाहरवाटी के गांव नगला काले की किसान नेता सावित्री चाहर को दी गई है। वे आठ दिन से सिंधु बार्डर पर घुड़सवारी का अभ्यास कर रही हैं। वे आंदोलन में झासी की रानी लक्ष्मीबाई के रूप में होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.