राम मंदिर निर्माण को घर-घर जाकर किया जा रहा धन संग्रह
जगह-जगह काटे गए कूपन कार्यकर्ता और लोगों में दिखा उत्साह
जागरण टीम, आगरा। हिदूवादी संगठन और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने देहात अंचल में निधि संग्रह अभियान के दूसरे दिन शनिवार को घर-घर जाकर संपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए धन संग्रह किया।
फतेहाबाद: कस्बा के 14 वाडरें में घर-घर जाकर समर्पण निधि के कूपन काट। अजय जादौन, सतीष गुप्ता, नीतिन पंछी, राजेश चौहान, मयंक जादौन, दीपक पोद्दार आदि मौजूद रहे।
बरहन: कस्बा नगला ताल, रावत कालोनी, स्टेशन रोड व आंवलखेड़ा के अलावा घड़ी मद्दे में भाजपाइयों ने कूपन वितरण किए। मडलमंत्री रामू परमार, महेश शर्मा, मीडिया प्रभारी श्रीनिवास, संतोष राघव, विष्णु परमार, देलेश राघव, अजय बघेल, ऋषि शर्मा, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
पिनाहट: कस्बा और ब्लाक क्षेत्र के गावों में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने धन संग्रह अभियान के तहत घर-घर जाकर संपर्क कर निधि सकंलन की। अनिल गुप्ता, उमेश गुप्ता, पंकज शर्मा, वासुदेव, आदित्य गुप्ता, दिलीप समाधिया, चंद्र शेखर चौहान, शिवेंद्र यादव, आकाश शर्मा, संजू भदौरिया, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। लोक कल्याण से मिलती है शांति: लोकेशानंद
जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद के जारोली टीले पर राजराजेश्वरी कैला देवी के तीसरे स्थापना कार्यक्रम में चल रहे संत प्रवचन के तीसरे दिन शनिवार को संत लोकेशानंद अवधूत ने भक्तों को मुक्ति के उपाय बताएं।
उन्होंने कहा कि जीव का परमात्मा से मिलन ही मोक्ष होता है। परमात्मा से मिलन के बाद मनुष्य जीवन मरण के चक्र से हमेशा के लिए मुक्त हो जाता है। श्रीराम के नाम के बिना जगत में कुछ नहीं है। भरत ने बैराग्य के साथ पूर्णकुटी में रहकर प्रभु श्रीराम की खड़ाऊ सिंहासन पर रखकर अयोध्या का राजपाट संभाला। उन्होंने कहा कि हमेशा लोक कल्याण के कार्य करने चाहिए। तभी जीव को शाति मिलती है। डा. नरेंद्र दास, शिवप्रसाद दास, योगेश्वरानंद ने भी भक्ति मार्ग बताए।