Road Accident: मैनपुरी में पेड़ से टकराई कार, फीरोजाबाद की तीन महिलाओं की मौत
Road Accident करहल-सिरसागंज मार्ग पर गांव सैय्यदपुर के पास कार असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गई। कार के पेड़ से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए।
आगरा, जेएनएन। शक्रवार सुबह मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है।
फीरोजाबाद के थाना नगला खंगर के गांव बड़ौला निवासी बिल्ले, रामपाल, मुन्नी देवी पत्नी नरसिंह, केशकली पत्नी रामेश्वर, कृपाल देवी पत्नी रतन सिंह और विमला देवी पत्नी बिल्ले शुक्रवार को किसी काम से करहल आए थे। शनिवार सुबह सभी लोग एक स्विफ्ट कार में सवार होकर वापस अपने गांव बड़ौला जा रहे थे। करहल-सिरसागंज मार्ग पर गांव सैय्यदपुर के पास कार असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गई। कार के पेड़ से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। कार में फंसे घायलों को सैफई ले जाया गया। सैफई में मुन्नी देवी, केशकली और कृपाल देवी को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के स्वजन और गांव के लोग सैफई पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।