Move to Jagran APP

RLD Mahapanchayat: 50 हजार का आंकड़ा करना है पार, रालोद पदाधिकारी संपर्क को दे रहे धार

RLD Mahapanchayat 13 को अकोला में आएंगे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी। महापंचायत को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक रखी है। वह गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे हैं। किसानों को बताया जा रहा कि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 07:55 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 07:55 AM (IST)
RLD Mahapanchayat: 50 हजार का आंकड़ा करना है पार, रालोद पदाधिकारी संपर्क को दे रहे धार
कल आगरा में महापंचायत करने आएंगे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी।

आगरा, जागरण संवाददाता। गत चुनावों में करारी शिकस्त के बाद रालोद अपने को मजबूत करने में जुटी है। नए कृषि कानूनों पर सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल पार्टी किसानों को साथ होने का अहसास करा रही है। इसके लिए जिलास्तर पर महापंचायत की जा रही है। अकोला में होने वाली महापंचायत में संख्या जुटाने और आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंचाने के लिए संगठन पदाधिकारियों ने ताकत झोंक रखी है। गांव-गांव संपर्क, चौपाल लगाई जा रही हैं, तो किसानों को जुटने का आह्वान किया जा रहा है।

loksabha election banner

किसान आंदोलन को धार देने के लिए 13 फरवरी को अकोला में रालोद महापंचायत कर रही है, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आ रहे हैं। वे अकोला के चाहरवाटी डिग्री कालेज में किसानों को संबोधित करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए रालोद पदाधिकारी आस-पास के क्षेत्र के गांवों से अधिक से अधिक संख्या जुटाने के प्रयास में जुटे हैं। किसानों को समझाया जा रहा है कि काले कानून थोप सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। किसानों से उनका हक नहीं छिनने दिया जाएगा। सरकार को किसानों की ताकत दिखाने के लिए सभी को महापंचायत में जुटना है। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि 50 हजार से अधिक किसान महापंचायत में हिस्सा लें इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी जुटे हैं। जनसहयोग जुटाने वालों में चौधरी गोपीचंद, लोचन चौधरी, चौधरी नेम सिंह, मानव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नरेंद्र धनगर, जयपाल सिंह खिरवार, दुर्गेश शुक्ला आदि हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.