Move to Jagran APP

भगवा झंडा दिखाकर रवाना की बाइक रैली

श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान के तहत विहिप ने निकाली बाइक रैली कागारौल में रैली का हुआ स्वागत

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 06:10 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 06:10 AM (IST)
भगवा झंडा दिखाकर रवाना की बाइक रैली
भगवा झंडा दिखाकर रवाना की बाइक रैली

जागरण टीम, आगरा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के तहत शुक्रवार को विश्व हिदू परिषद ने बाइक रैली निकाली।

loksabha election banner

रैली को जिला प्रचारक लाखन भाई ने भगवा झड़ा दिखाकर रवाना किया। रैली खेरागढ़ से कागारौल पहुंची जहां विहिप के सदस्य सचिन गोयल ने रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया और कस्बा स्थित बड़े मंदिर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी के नेतृत्व में भक्तों को पटुका पहनाई। इसके बाद रैली नगला कमाल होते हुए खेरागढ़ स्थित खड़े हनुमान जी के मंदिर पर पहुंची। जहां इसका समापन किया गया। सह जिला अभियान प्रमुख सत्येंद्र भारद्वाज, जिला गौरक्षा प्रमुख राम कुमार तोमर, सह जिला मंत्री मुनेश चौहान, रवि श्रीवास्तव, सचिन गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मेघराज सोलंकी, भाजपा मंडल महामंत्री पवन सिकरवार, उदय प्रताप, अध्यक्ष धमर्ेंद्र सिकरवार, रिंकू शर्मा, भरत पचौरी, हरिओम पचौरी आदि मौजूद रहे। गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंजा पंडाल

जागरण टीम, आगरा। किरावली के गांव नगला ब्राह्माण में चल रही भागवत कथा में भक्तों ने कथा के साथ भजन कीर्तन का भी आनंद लिया।

पांचवें दिन प्रवचन के दौरान कथावाचक संजय लवानिया ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कृष्ण के वस्त्र हरण से लेकर कंस वध की कथा सुनाई। गोवर्धन महाराज की कथा सुनाते हुए कहा कि इंद्र के अभिमान को तोड़ने के लिए भगवान ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। गोवर्धन पूजा के दौरान पंडाल गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान श्रोता भक्ति में सराबोर नजर आए। सुरेश मोहन शर्मा, विष्णु मोहन शर्मा, राधाकृष्ण लवानिया, भगवती प्रसाद, कौशिक लवानिया, भोला लवानिया, बल्ला लवानिया, शिव गणेश लवानिया, पवन शर्मा, अंकित शर्मा, हरीदत्त शर्मा, बृज मोहन शर्मा, संदीप लवानिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.