Move to Jagran APP

आगरा की लुहार गली में समस्याओं का अंबार, व्यापारी है परेशान

लुहार गली बाजार की तंग गलियाें में जगह-जगह कूड़ा कचरा फैला है। सीवर का पानी उफान मार कर सड़क पर बह रहा था। बाजार में सुलभ शौचालय न होने के कारण दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 04:12 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 04:12 PM (IST)
आगरा की लुहार गली में समस्याओं का अंबार, व्यापारी है परेशान
आगरा की व्यस्ततम मार्केट लुहार गली का बुरा हाल।

आगरा, जागरण संवाददाता। लुहार गली शहर के व्यस्तम बाजार में से एक है। हर दिन यहां पर सैकड़ों लोग खरीदारी को आते हैं। मगर, बाजार में समस्याओं का अंबार है। इन समस्याओं से यहां के व्यापारी लंबे समय से जूझ रहे हैं। कई बार समस्या के निदान के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन हालात जस के तस हैं।

loksabha election banner

लुहार गली बाजार की तंग गलियाें में जगह-जगह कूड़ा कचरा फैला है। सीवर का पानी उफान मार कर सड़क पर बह रहा था। बाजार में सुलभ शौचालय न होने के कारण दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदारों का कहना था कि बाजार में लोगों ने जगह-जगह पेशाब घर बना दिए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। लुहार गली व्यापार समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि नगर निगम को शौचालय बनवाने के लिए कई बार पत्र लिख चुके हैं। मगर, अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इतने बडे़ बाजार में रात में केवल दो-तीन लाइट ही जलती हैं। बाजार बंद होने के बाद अंधेरा रहता है। इससे वारदात होने का डर बना रहता है। जगह-जगह सड़क पर गड्ढे़ हैं। इससे भी लोगों को परेशानी होती है।

लुहार गली बाजार में शौचालय न होना सबसे बड़ी समस्या है। बाजार में 450 से ज्यादा दुकान हैं। सैकड़ों ग्राहक आते हैं, लेकिन इसके बाद भी यहां शौचालय का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। कई बार पत्र लिख चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हुई।

संदीप गुप्ता, महामंत्री लुहार गली व्यापार समिति

शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, लेकिन लुहार गली के व्यापारियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। गंदगी, सीवर और स्ट्रीट लाइट की समस्या सालों से बनी हुई है। इनका समाधान होना चाहिए।

राकेश बंसल, उपाध्यक्ष, लुहार गली व्यापार समिति

बाजार में रात में अंधेरा रहता है। सभी स्ट्रीट लाइट जलनी चाहिए। सुलभ शौचालय बन जाए तो व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी सुविधा होगी। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से सोचना चाहिए।

मनोज अग्रवाल, व्यापारी

लुहार गली में साफ-सफाई न होने के कारण दुर्गंध आती रहती है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहता है। सड़कें भी टूटी हैं। इससे सबको परेशानी होती है। इन समस्याओं का जल्द निरस्तारण होना चाहिए।

दिनेश, व्यापारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.