खंदौली का बस स्टैंड बना सामुदायिक शौचालय
60 गांवों के लोगों को करना पड़ रहा रोडवेज बस का इंतजार सड़क पर इंतजार के दौरान रहता है हादसे का खतरा
जागरण टीम, आगरा। पांच दशक पहले बनाया गया बस स्टैंड अब सामुदायिक शौचालय बन गया है। रोडवेज बसें न आने से यहां न यात्री पहुंच रहे और न ही व्यापार शुरू हो सका। खंदौली व आसपास के 60 गांवों के लोग अब सड़क किनारे वाहनों का इंतजार करते हैं। ऐसे में जान का जोखिम भी रहता है। लोग कहते हैं कि चुनाव नजदीक है। प्रत्याशियों को अपने घोषणा पत्र में जनहित से जुड़े ऐसे मुद्दे शामिल करने चाहिए ताकि समय-समय पर उनसे इस बारे में पूछा जा सके।
आगरा से अलीगढ़ व हाथरस जाने वाले मार्ग पर स्थित खंदौली क्षेत्र में सड़क किनारे सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग वाहनों का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। क्षेत्रीय जनता की परेशानी को देखते हुए पांच दशक पूर्व बस स्टैंड बनवाया गया। लोगों को उम्मीद थी कि उनके क्षेत्र में भी रोडवेज बसें रुकेंगी। यहां भी व्यापार विकसित होगा लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की अरुचि ने बस स्टैंड को वीरान बना दिया। 1984 में लोगों ने किया था चक्का जाम
बात 80 के दशक की है। खंदौली में बस स्टापेज था। बसों को रोकने की मांग को लेकर 1984 में चक्का जाम हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। कई घायल हुए। 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया लेकिन समस्या का समाधान न हुआ। अलीगढ़ परिक्षेत्र में आता है खंदौली
बस स्टैंड की दुर्दशा का मुख्य कारण इसका अलीगढ़ परिक्षेत्र से जुड़ना है। अलीगढ़, खंदौली से 80 किलोमीटर दूर है जबकि आगरा महज 12 किलोमीटर दूर। रोडवेज संबंधी शिकायत करने अलीगढ़ जाना पड़ता है। कई बार ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर इसे आगरा परिक्षेत्र से जोड़ने की मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड न होने के कारण बसें यहां नहीं रुकतीं। हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यह वायदा अब भी अधूरा है।
शिवम शर्मा खंदौली का बस स्टैंड वीरान हो गया है। अब यहां सामुदायिक शौचालय बना दिया गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
फेजू खान क्षेत्रीय जनता की परेशानी को रोडवेज अधिकारियों को समझना चाहिए। खंदौली में बस स्टापेज होने से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा।
अशोक