Move to Jagran APP

आगरा में सुहागरात से पहले फरार हुईं दुल्हनें, तीन घंटे पहले सात फेरे लेकर आईं थीं ससुराल

बाह थाना क्षेत्र के फरेरा गांव की घटना। शौच के बहाने सास को चकमा देकर हुईं गायब। सोनभद्र से शादी करके लाए थे सगे भाई। दुल्हन के भाई ने लिए थे एक लाख रुपये। दुल्हन अपने पहने हुए जेवरात भी साथ ले गई हैं। सब हुआ पूरी प्‍लानिंग के साथ।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 07:54 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 12:48 PM (IST)
आगरा में सुहागरात से पहले फरार हुईं दुल्हनें, तीन घंटे पहले सात फेरे लेकर आईं थीं ससुराल
आगरा के बाह क्षेत्र से सुहागरात से एक घंटे पहले दुल्‍हन बनकर आईं दो बहनें फरार हो गई हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। सगे भाइयों के साथ सात फेरे लेकर आईं दो दुल्हन तीन घंटे बाद ही सुहागरात से पहले फरार हो गईं। शादी की रस्म पूरी करने के बाद शौच जाने का बहाना बनाकर दोनों दुल्हन खेत पर गईं। वहां सास को चकमा देकर रफूचक्कर हो गईं। दोनों दुल्हन को सोनभद्र जिले से विदा कराके लाया था। दुल्हन की तलाशने के बाद उनका सुराग नहीं लगने पर दूल्हे भी मायूस हो गए। वहीं दोनों दुल्हन के विदा होकर आने के तीन घंटे बाद ही फरार होने की घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

loksabha election banner

मामला बाह थाना क्षेत्र के गांव फरेरा का है। यहां रहने वाले दो सगे भाइयों का रिश्ता परिचित बिचौलिया ने साेनभद्र की दो सगी बहनों के साथ तय कराया था। दुल्हनों के भाई ने शादी के बदले एक लाख रुपये लिए। बरात सोनभद्र जाने की जगह दुल्हनों को गुरुवार को लड़के वालों ने गांव में बुलवा लिया। गुरुवार की रात को 11 बजे शादी की रस्में पूरी हो गईं। रात करीब एक बजे दोनों दुल्हन ने शौच जाने की बात कही। सास दोनों को बहुओं को लेकर खेत पर गई थी।

वहां पर एक दुल्हन ने अपने लोटे में लाया पानी फैला दिया। सास को पानी लेने के बहाने वहां से भेज दिया। सास पानी लेकर लौटी तो दोनों दुल्हन को वहां से गायब पाया। वह घबरा गईं, उसे लगा कि दुल्हनों के साथ अनहोनी न हो गई हो। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। वह गांव वालोंं के साथ मिलकर गायब दुल्हनों को तलाश में जुट गए। मगर, दोनों का सुराग नही लगा। इससे स्वजन को यकीन हो गया कि दुल्हन अपनी मर्जी से गायब हुई हैं। खेत और आसपास कहीं संघर्ष के निशान नहीं थे। स्वजन ने मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की। वह अपने स्तर से दोनों दुल्हन का पता करने में जुटे हैं। वहीं गांव में चर्चा है कि दोनों सगे भाइयों को रिश्ता एक परिचित ने कराया था। दूल्हों के पिता से रिश्ता कराने के एवज में एक लाख रुपये लिया था। यह रकम दुल्हनों के भाई को दी गई थी। दुल्हन अपने पहने हुए जेवरात भी साथ ले गई हैं।

दुल्हनों को ले जाने के लिए तैयार खड़ा था वाहन

दोनों दुल्हन जिस तरह से फरार हुईं, माना जा रहा है कि वह पैदल नही गई होंगी। बताया जाता है कि दुल्हनों के वहां से भागने की पहले से तैयारी थी। इसके लिए एक गाड़ी पहले से गांव के बाहर खड़ी थी। आशंका है कि दोनों दुल्हन को पता भी गलत हो सकता है। वह सोनभद्र की जगह किसी और जिले की हो सकती हैं।

गरीब है ठगी का शिकार परिवार

दोनों दूल्हे और उनका परिवार काफी गरीब है। पिता ने बेटों की शादी के लिए जिंदगी भर जोड़ी रकम के एक लाख रुपये दिए थे। इससे कि उनका घर बस सके। मगर, बेटों के सिर पर सेहरा बंधने के तीन घंटे बाद ही दुल्हनों के गायब होने से पिता का सपना टूट गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.