Move to Jagran APP

Misdeed and Murder in Agra: आगरा के जंगल में दुष्कृत्य के बाद बालक का रेत दिया गला, हत्यारे के सुराग को पुलिस अपना रही है ये तरीका

Misdeed and Murder in Agra बालक की मां को पहले अपने ही पति पर था हत्या का शक। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कृत्य की पुष्टि के बाद हत्याकांड में आया नया मोड़। पुलिस जंगल में जुआ खेलने वालों के बारे में कर रही है जानकारी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 01:32 PM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 01:32 PM (IST)
Misdeed and Murder in Agra: आगरा के जंगल में दुष्कृत्य के बाद बालक का रेत दिया गला, हत्यारे के सुराग को पुलिस अपना रही है ये तरीका
पुलिस घटना के बाद से गायब नशे के आदी लोगों के बारे लगा रही है पता।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में नौ साल की बालक की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। बालक की हत्या रंजिश में नहीं हुई थी। हत्यारे ने उससे दुष्कृत्य किया था। इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत काट दिया। इससे कि बालक उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने का सबब न बन जाए।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कृत्य के बाद हत्या की पुष्टि के बाद आशंका है कि कुकर्मी ने खुद को पुलिस से बचाने के लिए किया था। पुलिस हत्यारोपित का सुराग लगाने के लिए जंगल में जुआ खेलने वालों की जानकारी कर रही है। इसके अलावा वह नगला बूढ़ी और उसके आसपास के ऐसे लोगों के बारे में पता कर रही है जो नशेड़ी और जंगल में घूमते हैं।

loksabha election banner

न्यू अागरा के नगला बूढ़ी में रहने वाला नौ साल का बालक शनिवार की दोपहर घर से खेलने गया था।देर शाम को उसका शव नगला बूढ़ी से लगे जंगल में मिला था। बालक धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस को छाबनीन में पता चला था कि बालक की मां ने तीन शादी की थीं। वर्तमान में वह जिसके साथ रह रही है, वह उसका तीसरा पति है। जिस बालक की हत्या की गई, वह दूसरे पति से था। मां का अपने पति से झगड़ा भी हुआ था। इसके चलते उसने भी पति पर ही हत्या का शक जताया था।वहीं पुलिस भी उस पर शक कर रही थी। इसी पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही थी।

रविवार को बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्याकांड की जांच दिशा बदल गई है। इसमें बालक से दुष्कृत्य के बाद उसकी हत्या करना बताया गया है। शनिवार को भी शव मिलने के बाद आसपास के लोगों ने दुष्क़ृत्य के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई थी। लोगों ने पुलिस को बताया कि वन विभाग का यह जंगल नगला बूढ़ी से कैलाश तक फैला हुआ है। इसमें जुआ भी होता है। इसी साल मार्च में इस जंगल में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी। इसके चलते पुलिस अब जंगल में जुए की फड़ लगाने वालों की जानकारी भी कर रही है। इंस्पेक्टर भूपेंद्र बालियान ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कृत्य की पुष्टि हुई है। बालक के हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

कातिल के सुराग काे सीसीटीवी कैमरों की मदद

नौ साल के बालक की दुष्क़ृत्य के बाद हत्या करने वाले का सुराग हासिल करने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। पुलिस का मानना है कि हत्यारोपित को बालक अच्छी तरह से जानता था। इसलिए उसने खुद को बचाने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस नशे के आदी लोगों की भी छानबीन कर रही है, वह यह देख रही है कि घटना के बाद से इनमें से कोई गायब तो नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.