Move to Jagran APP

BJP: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाने ब्लाक स्तर पर जुटे भाजपाई

BJP12 बजे हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन। उससे पहले गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां। एत्मादपुर खेरागढ़ बाह पिनाहट सहित दूसरे ब्लाक में स्क्रीन लगाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 02:55 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 02:55 PM (IST)
BJP: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाने ब्लाक स्तर पर जुटे भाजपाई
12 बजे हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वहीं सरकारी विभाग भी स्क्रीन लगा पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनाने की तैयारी की। इससे पहले जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह से ही भाजपा ने पूरे ब्रजक्षेत्र में ब्लाक स्तर पर कार्यक्रमों की शुरूआत कर दी। एत्मादपुर, खेरागढ़, बाह, पिनाहट सहित दूसरे ब्लाक में स्क्रीन लगाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। दोपहर 12 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हुआ। उससे पहले जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के संबोधन शुरू हो गए हैं। सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। एत्मादपुर में विधायक रामप्रताप सिंह चौहान नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं ये समझा रहे हैं।

दो दिन बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम

भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शो को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 26 और 27 दिसंबर को हर बूथ स्तर पर गोष्ठियों के माध्यम से उनके द्वारा किए गए कार्य गिनाएं जाएंगे तो उनके विचारों से सभी को अवगत कराया जाएगा। साथ ही हर बूथ स्तर पर सेवा, स्वच्छता के कार्य होंगे। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी कालोनी, पार्क आदि स्थलों में सफाई अभियान चलाएंगे। वृद्धआश्रम में ऊनी वस्त्र, फल वितरण के कार्यक्रम होंगे, तो रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। पौधरोपण के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण, बढ़ते प्रदूषण से सुरक्षा का संदेश भी दिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.