Move to Jagran APP

आगरा में किसानों तक भाजपाई पहुंचा रहे कृषि मंत्री की बात, वहीं सहयोगी संगठन खोल रहे मोर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखा है किसानों को खुला पत्र। दूसरी तरफ सहयोगी संगठन भारतीय किसान संघ 21 को जिला मुख्यालय पर करेगा प्रदर्शन। गांवों में जाकर किसानों को बताए जा रहे हैं नए कृषि कानून के फायदे। भाजपाई जुटे किसान आंदोलन को समाप्‍त कराने में।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 01:19 PM (IST)
आगरा में किसानों तक भाजपाई पहुंचा रहे कृषि मंत्री की बात, वहीं सहयोगी संगठन खोल रहे मोर्चा
केंद्रीय कृषि मंत्री के पत्र को लेकर भाजपाई गांव-गांव पहुंच रहे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। किसान आंदोलन को समाप्त कराने और किसानों को नए कृषि कानूनों के बारे में समझाने के लिए भाजपा जुटी गई है। इसी क्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें बारीकियां समझाई गई हैं। संगठन पत्र को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने में जुटा है, तो पार्टी कार्यकर्ता भी किसानों के पास जाकर इसे सुना रहे हैं। वहीं आरएसएस के सहयोगी संगठन भारतीय किसान संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है। संगठन विरोध जताने की रणनीति तैयार कर चुका है।

loksabha election banner

किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने बताया कि 21 दिसंबर काे संगठन सड़क पर उतरकर विरोध जताएगा। प्रांत के सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होंगे। किसान हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसानों की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही बिकेगी, सरकार ऐसी व्यवस्था करे। गैर कृषि ओद्यौगिक उत्पादों को कंपनियां स्वयं द्वारा निर्धारित कीमतों पर बेचती हैं। ये कीमत उनकी उत्पादन लागत से अधिक होती है। किसानों को अपनी लागत मूल्य के आधार पर उपज बेचने की सुविधा मिलनी चाहिए। मंडियों से बाहर होने वाली खरीद पंजीकृत व्यापारियों के द्वारा ही की जाए। स्वतंत्र कृषि न्यायालय की स्थापन हर जिला स्तर पर की जाए। किसानों को न्याय भी महीने भर के अंदर मिले ऐसी व्यवस्था की जाए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.