Move to Jagran APP

प्रबुद्धजनों के सहारे 'वैचारिक क्रांति' की तैयारी में भाजपा, जानिए क्या है नई रणनीति

भाजपा ने हर क्षेत्र के प्रमुख लोगों को भेजा न्यौता। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मथुरा के सम्मेलन में रहेंगे मौजूद।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 12:37 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 12:37 PM (IST)
प्रबुद्धजनों के सहारे 'वैचारिक क्रांति' की तैयारी में भाजपा, जानिए क्या है नई रणनीति
प्रबुद्धजनों के सहारे 'वैचारिक क्रांति' की तैयारी में भाजपा, जानिए क्या है नई रणनीति
  •  27 जनवरी को मथुरा में होगा आगरा मंडल का प्रबुद्धजन सम्मेलन
  •  500 के लगभग प्रबुद्धजन मैनपुरी से होंगे शामिल
  • 3000 प्रबुद्धजन मंडलभर से होंगे सम्मेलन में शामिल

आगरा, दिलीप शर्मा। सियासत की बिसात पर मोहरे सजाने में जुटा केसरिया खेमा अब प्रबुद्धजनों पर डोरे डालने में जुट गया है। इसके लिए प्रबुद्धजन सम्मेलन अभियान शुरू किया गया है। पहला आयोजन मथुरा में होगा। इसके लिए आगरा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों के करीब तीन हजार प्रभावशाली लोगों से सीधे संपर्क साधा जा रहा है।

loksabha election banner

बीते लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत हासिल करने वाली भाजपा इस बार भी इतिहास दोहराने के मंसूबे बांध रही है। इसके लिए अलग-अलग मोर्चों पर मतदाताओं की नब्ज थामने की कसरत की जा रही है। सामान्य मतदाताओं के अलावा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले प्रमुख लोगों को भी पार्टी से जोडऩे की रणनीति तैयार की गई है। प्रबुद्धजन सम्मेलन नाम के इस अभियान की कमान राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दी गई है। अभियान के तहत मंडलवार आयोजन किए जाएंगे। आगरा मंडल के बुद्धिजीवियों के साथ 27 जनवरी को मथुरा में सम्मेलन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मौजूद रहेंगे। मैनपुरी और फीरोजाबाद को 500-500 लोगों को आमंत्रित करने को कहा गया है। आगरा और मथुरा का लक्ष्य अधिक है।

यह तय हुईं हैं श्रेणियां

भाजपा ने प्रबुद्धजनों को आमंत्रित करने के लिए आठ श्रेणियां तय की हैं। इनमें शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, संस्कृति कर्मी, समाजसेवी, उद्यमी, मझोले दुकानदार और कुटीर उद्यमी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा जोर व्यापारियों पर

भाजपा का सबसे ज्यादा जोर व्यापारियों पर है। क्योंकि विरोधी दल जीएसटी के नाम व्यापारियों को लुभाने में जुटे हैं। भाजपा की बेचैनी का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि आठ श्रेणियों में से तीन कारोबारी जगत से ही जुड़ी हैं।

प्रबुद्धजन सम्मेलन के लिए सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। जिले से 500 से अधिक लोग आयोजन में शामिल होंगे।

अजय पाल सिंह चौहान, जिला समन्वयक प्रबुद्धजन सम्मेलन अभियान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.