Move to Jagran APP

Ram Mandir Ayodhya: निधि समर्पण, सब मिलकर कुछ अंश करें श्रीराम को अर्पण

Ram Mandir Ayodhya भाजपा ने सभी वार्ड स्तर पर निकाली जनजागरण यात्रा। अयोध्या में मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए किया प्रेरित। 15 से 21 जनवरी तक ब्रजप्रांत में निधि समर्पण अभियान चलना है। इसके तहत हर हिंदू परिवार से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग जुटाना है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 04:31 PM (IST)
Ram Mandir Ayodhya: निधि समर्पण, सब मिलकर कुछ अंश करें श्रीराम को अर्पण
भाजपा दीनदयाल मंडल महामंत्री मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में वार्ड 46 जनजागरण निकाली गइ।

आगरा, जागरण संवाददाता। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग करने को प्रेरित करने के लिए भाजपा ने शनिवार को हर वार्ड स्तर पर जनजागरण यात्रा निकाली। गली, मुहल्ले, कालोनियों में श्रीराम के जयघोष हो रहे थे, तो रथ में सवार श्रीराम के स्वरूप, चित्र, मंदिर का प्रस्तावित चित्र भी साथ थे। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने 15 जनवरी से शुरू होने वाले निधि समर्पण अभियान में अपनी आय का कुछ अंश देकर सहभागी बनने का आह्वान किया।

loksabha election banner

15 से 21 जनवरी तक ब्रजप्रांत में निधि समर्पण अभियान चलना है। इसके तहत हर हिंदू परिवार से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग जुटाना है। आरएसएस, विहिप, भाजपा और विचार परिवार इसमें जुटा है। 10, 100 और एक हजार रुपये के कूपन के माध्यम से सहयोग लिया जाना है। वहीं बड़ी धनराशि सिर्फ चेक द्वारा या बैंक खाते में स्वीकारी जाएगी। इसके लिए परिवारों को प्रेरित करने के लिए अभियान चल रहे हैं। वार्ड 72 में भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे के नेतृत्व में जनजागरण रैली निकाली गई। वार्ड 94 में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा के साथ लोगों को प्रेरित किया गया। नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई यात्रा में ढोल, नगाड़े भी सम्मिलित थे। समापन सीताराम मंदिर बजीरपुरा पहुंच कर हुआ। इस दौरान सुनील अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, गुलाब सिंह, मनमोहन, नितेश अग्रवाल, सतीश गुप्ता आदि मौजूद थे। अर्जुन नगर में भाजपा नेता हेमेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, योगेश त्यागी, विनय अग्रवाल, सुखेंद्र सिंह, नित्य प्रकाश, जय सिंह, विकास भारद्वाज, शशि उपाध्याय, रेनू शर्मा आदि ने जनजागरण यात्रा निकाल लोगों को प्रेरित किया। विभिन्न वार्ड में निकली जनजागरण रैली में हेमंत भोजवानी, जेडी शर्मा, मनोज गर्ग, हरिओम बघेल, गौरव राजावत, अर्चना अग्रवाल, बबलू लोधी, आदि मौजूद थे।

स्वयंसेवकों ने निकाली प्रभात फेरी

राजेश्वर नगर में स्वयंसेवकों द्वारा शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई। प्रांत सहकार्यवाह प्रमोद शर्मा ने लोगों से राम के काज में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस दौरान मनीष थापक, पवन गोस्वामी, अजय शर्मा, बंटी ठाकुर, जितेंद्र दैपुरिया, अवनीश, रनसिंह सिकरवार, पवन झा, टिंकू आदि मौजूद थे।

वार्ड 46 में बांटे गए पत्रक 

भाजपा दीनदयाल मंडल महामंत्री मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में वार्ड 46 के अंतर्गत निकाली गई। भव्य जन जागरण शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में वार्ड 46 के अंतर्गत जन जागरण श्री राम रथ यात्रा निकाली गई। भगवान श्री राम की आरती उतारने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य शिव शंकर शर्मा, होम्योपैथी चिकित्सा बोर्ड के सदस्य आरती शर्मा, पार्षद मंजुला सिंह, पूर्व पार्षद राजेश कठेरिया, महामंत्री मनीष अग्रवाल, समाजसेवी सुधीर गोयल, वरुण पाराशर, प्रदीप कौशिक, रमेश वर्मा, योगेश अरोड़ा, श्रीमान शर्मा, श्रीकांत शर्मा, निरंजन लाल, विष्णु पंडित व समस्त नागरिक उपस्थित रहे। मनीष अग्रवाल द्वारा श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण हेतु पत्रक बांटकर जनता से अधिक से अधिक अनुदान देने का आग्रह किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.