निकाय चुनाव के लिए बूथ स्तर पर भाजपा बनाएगी कमेटी
आगरा: नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। बुधवार को छावनी और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बैठक होटल एवरग्रीन में हुई।
आगरा: नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। बुधवार को छावनी और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बैठक होटल एवरग्रीन में हुई। निकाय चुनाव प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी और चुनाव सह प्रभारी प्रदेश मंत्री सरोज अवस्थी ने चुनाव की योजना तैयार की। उन्होंने बताया कि हर बूथ के लिए पांच से 10 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनेगी। छावनी विधानसभा क्षेत्र के 28 और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 30 वार्ड संयोजकों के साथ बैठक पर चर्चा हुई। नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम विकास संपर्क अभियान, विकास ज्योति अभियान के लिए निर्देश दिए गए। इस दौरान विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर और इंद्रजीत आर्य, विजय दत्त पालीवाल, अश्वनी वशिष्ठ, बबलू लोधी, संजीव चौबे आदि मौजूद थे।