उपचुनाव में हर सीट पर खिलेगा कमल, बिहार में मिलेगी बड़ी जीत
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा-उप्र में अपराध पर कसी हुई है नकेल
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 12:59 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 12:59 AM (IST)
जागरण संवाददाता, आगरा: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश के उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
बुधवार को निजी कार्यक्रम में आगरा आए श्री सिंह ने भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत के आवास पर मीडिया से वार्ता में कहा कि सपा, बसपा के कार्यकाल में प्रदेश में जंगलराज था। अब प्रदेश में अपराध पर नकेल कसी हुई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सही समय पर निर्णय लिए और चिकित्सा सेवाओं को समृद्ध बनाया है। केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का पैकेज अर्थव्यवस्था को दुरुस्त बनाने और आम लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें