Move to Jagran APP

इरादतनगर में लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

हेल्पलाइन नंबर पर मिस काल कर कई ने ग्रहण की सदस्यता

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 06:00 AM (IST)
इरादतनगर में लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
इरादतनगर में लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

जागरण टीम, आगरा। क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल के नेतृत्व में शनिवार को इरादतनगर में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। लोगों को हेल्पलाइन नंबर पर मिस काल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर जंडेल शर्मा, संतोष गुप्ता, सियाराम झा, रामनरेश त्यागी, रामकुमार गुप्ता, वचनेश, पुरुषोत्तम त्यागी मौजूद रहे। चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित

loksabha election banner

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट के गांव देवगढ़ स्थित भारतीय युवा मोर्चा की एमएल हाईटेक स्कूल में शनिवार को बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। मुख्य अतिथि आकाश चौधरी के अलावा आशीष पाराशर, सोनू सैंथिया, पदम सिंह, जितेंद्र राजावत, राम मोहन शर्मा, राममोहन तोमर मौजूद रहे। टीकाकरण विशेष अभियान आज

जागरण टीम, आगरा। कोरोना टीकाकरण के विशेष सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को फतेहपुर सीकरी के 25 वार्डों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. विनोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अभियान चलेगा। सपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर जाकर बनवाए वोट

जागरण टीम, आगरा। फतेहाबाद कस्बे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बूथों पर नए मतदाता बनवाए। सपा के जिला सचिव नीरज चक ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ पर जाकर नए मतदाताओं के नाम दर्ज करवाने का काम किया है। सौरभ शर्मा, एदल सिंह कुशवाह, असलम खान, मिक्कू खान, प्रदीप बाल्मीकि, विवेक शर्मा मौजूद रहे। वहीं भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अवकेश गोलस, सभासद निशा गोलस ने भगवान देवी कन्या इंटर कालेज स्थित बूथ पर जाकर लोगों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.