Move to Jagran APP

BJP: स्वच्छता अभियान चला, फल वितरण कर पूर्व पीएम वाजपेयी को किया नमन

BJP जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपाई बूथ स्तर पर कर रहे आयोजन। शनिवार सुबह से ही बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए गए तो कई स्थानों पर फल वितरण हुआ। कुछ बूथ पर गोष्ठी का आयोजन कर पूर्व पीएम वाजपेयी से जुड़े संस्मरण साझा किए गए।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 02:50 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 02:50 PM (IST)
BJP: स्वच्छता अभियान चला, फल वितरण कर पूर्व पीएम वाजपेयी को किया नमन
जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपाई बूथ स्तर पर कर रहे आयोजन।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा बूथ स्तर पर आयोजन कर रही है। शनिवार सुबह से ही बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए गए तो कई स्थानों पर फल वितरण हुआ। कुछ बूथ पर गोष्ठी का आयोजन कर पूर्व पीएम वाजपेयी से जुड़े संस्मरण साझा किए गए।

loksabha election banner

जयपुर हाउस क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक योगेंद्र उपाध्याय, माधव मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, डा. अवधेश रावत, मुकुल गर्ग, धीरज कोहली, श्रवण कश्यप, आशीष पाराशर, जयकुमार गुप्ता, अादेश त्यागी, नरेश जिंदल, संजय कपूर, कविता अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे। दीनदयाल मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान राजेश सिंह, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे। जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी ने फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीकेंद्र सिंह, वीरपाल माहौर, लोकेश तिवारी, प्रशांत राणा, भानु चौधरी आदि मौजूद थे। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार और रविवार को बूथ स्तर पर सेवा कार्य पार्टी कार्यकर्ता द्वारा किए जाएंगे। सभी बूथों पर सफाई अभियान, फल वितरण, वृद्धआश्रम में वस्त्र वितरण, पौधरोपण आदि कार्य किए जा रहे हैं। बसई क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहन सिंह लोधी, हिमांशु दुबे, महाराज सिंह लोधी, अशोक, सुधीर राठाैर, सुमित मुदगल, जय भारद्वाज, राजू ठाकुर आदि माैजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.