Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में हो रहा दलितों का चहुंमुखी विकास: रजनीकांत

लोकसभा चुनावों की तैयारियों के चलते कासगंज में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 06:16 AM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 06:16 AM (IST)
भाजपा सरकार में हो रहा दलितों का चहुंमुखी विकास: रजनीकांत
भाजपा सरकार में हो रहा दलितों का चहुंमुखी विकास: रजनीकांत

आगरा(जेएनएन): भाजपा बृजक्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि सभी वर्गों का कल्याण हो, इसी संकल्प के साथ केंद्र व प्रदेश की सरकारें काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के हित में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। सबका साथ सबका विकास अब उप्र में भी सार्थक हो रहा है।

loksabha election banner

रजनीकांत माहेश्वरी कासगंज स्थित श्री गंगा देवी माहेश्वरी भवन में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपस्थित दर्जा प्राप्त मंत्री लालजी निर्मल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने इस नारे को सार्थक सिद्ध किया है। अब उत्तर प्रदेश में इस नारे को साकार रूप दिया जा रहा है। दर्जा प्राप्त मंत्री लाल जी निर्मल ने कहा कि भाजपा दलित समाज की विशेष हितैषी है। भाजपा सरकार में दलित उन्नति कर रहे है, उन्हें मान-सम्मान मिला है। राज्यसभा सांसद कांता प्रसाद कर्दम ने कहा कि गैर भाजपा की सरकारें दलितों कें साथ छलावा करती रहीं। उन्हें ठगा गया है। अब उनके साथ छलावा नहीं होगा। भाजपा की कथनी, करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि लोकसभा चुनाव निकट हैं, कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर बीपी भारती, विधायक ममतेश शाक्य, पंकज पवार, केपी ¨सह, अरिवंद बाल्मीकि, संजीत, सुनील बाल्मीकि, दानवीर जाटव, राजू माहौर, बबलू माहौर, शहर अध्यक्ष शरद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.