Move to Jagran APP

Agra north assembly by poll: भगवा दुर्ग उत्‍तर में, उत्‍तम पुरुषोत्‍तम

उपचुनाव में हुए कम मतदान के बावजूद गठबंधन प्रत्याशी उनसे पार नहीं पा सके। उत्तर में इसके साथ भाजपा का लंबे समय से काबिज रहने का रिकॉर्ड भी कायम रहा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 12:50 PM (IST)
Agra north assembly by poll: भगवा दुर्ग उत्‍तर में, उत्‍तम पुरुषोत्‍तम
Agra north assembly by poll: भगवा दुर्ग उत्‍तर में, उत्‍तम पुरुषोत्‍तम

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल सबसे उत्तम रहे। उपचुनाव में हुए कम मतदान के बावजूद गठबंधन प्रत्याशी उनसे पार नहीं पा सके। उत्तर में इसके साथ भाजपा का लंबे समय से काबिज रहने का रिकॉर्ड भी कायम रहा।

loksabha election banner

आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव के लिए 19 मई को मतदान हुआ था। कम मतदान होने से भाजपा समेत अन्य दलों की चिंता बढ़ गई थी। गुरुवार को उत्तर विधानसभा की मतगणना एक घंटे के विलंब से शुरू हुई। पहले चक्र में भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सपा (गठबंधन) के प्रत्याशी सूरज शर्मा पर 1743 मतों से बढ़त बनाई। इसके बाद हर राउंड के साथ भाजपा प्रत्याशी की बढ़त मजबूत होती चली गई। 32 राउंड तक चली मतगणना के बाद 162781 वोटों में से भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल को 105762 वोट मिले। 

आगरा उत्‍तर विस उपचुनाव- 2019

पुरुषोत्‍तम खंडेलवाल, भाजपा- 105743 (विजयी)

सूरज शर्मा, गठबंधन- 45729

रणवीर शर्मा, कांग्रेस- 7038

भाजपा प्रत्‍याशी की जीत- 60,014 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.