Move to Jagran APP

घरों में मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

देहात अंचल में हवन व यज्ञ का आयोजन कोरोना के खात्मे की प्रार्थना

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 06:05 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 06:05 AM (IST)
घरों में मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
घरों में मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

जागरण टीम, आगरा। विष्णु अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शुक्रवार को देहात अंचल में धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्माण समाज के लोगों ने उनसे कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।

loksabha election banner

एत्मादपुर: ब्राह्माण समाज के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि इस बार कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने घरों में हवन पूजन किया। पंडित हरेंद्र वशिष्ट ने बताया कि भगवान परशुराम से कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की गई है।

बाह: कस्बे के महर्षि परशुराम मंदिर पर हवन किया गया। ब्राहमण महासभा के राजबहादुर शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्यायी व अत्याचारी का नाश किया। रामानंद शर्मा ने समाज से उनके आदर्शो पर चलने की अपील की।

फतेहाबाद: चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा और चेयरमेन महावीर जी समूह गायत्री मंत्र का जाप किया। हवन भी किया गया गया। पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना होगा। प्रकृति से छेड़छाड़ आज जानलेवा बन रही है। पवन वशिष्ठ, कुंवर आशीष शर्मा, अनिल शर्मा, बंटू शर्मा, अमन शेखर,राजकुमार शर्मा, अमन शर्मा, रामनरेश, सचिन जैन उपस्थित रहे। वहीं भाजपा नेता सुशील शर्मा ने हवन यज्ञ किया।

पिनाहट: क्षेत्र के लोगों ने घरों में ही भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। कृष्णदत्त निबेरिया, सुरेश, दिनेश, अंकित, विकास, निखिल, आकाश उपाध्याय, राजेश पाराशर, मोनू, नीतेश, मुकेश, विवेक, पीयूष आदि मौजूद रहे।

फतेहपुर सीकरी: संतोष नगर स्थित राजराजेश्वरी कैला माता व वैष्णो माता के महंत बाल किशन शास्त्री ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतारी। पूजा अर्चना भी की गई। घरों में सुंदरकांड का पाठ किया गया। पालिकाध्यक्ष त्रिलोकचंद्र मित्तल मौजूद रहे। दूरा में अखंड भारत परशुराम सेना कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया। शिशुपाल कटारा गौरव गर्ग अनिल झा, खेमचंद कामेवार, प्रमोद, विराट कहरवार, पुरुषोत्तम वशिष्ट मौजूद रहे।

खंदौली: लक्ष्मीनारायण महाराज लाल मंदिर पर ग्राम वासियों ने 21 किलो का केक काटा और 51 किलो मिष्ठान्न का भोग लगाकर भगवान परशुराम की जयंती मनाई। विपिन शर्मा, संदीप शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मनीष उदैनिया, विक्की उपाध्याय, अरुण उपाध्याय उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.