Move to Jagran APP

Events in Agra: आगरा में भीमनगरी का भूमि पूजन होगा आज, तो वहीं महिला दिवस पर होंगे कार्यक्रम, जानिए और क्या होगा शहर में खास

भीमनगरी का भव्य मंच व महल रामलीला मैदान आगरा किला के सामने बनाया जाएगा जिसे कोलकाता के 50 कारीगर व कलाकार तैयार करेंगे। इसका भूमि पूजन सोमवार को सुबह 11 बजे से बौद्ध भिक्षुओं के सानिध्य में किया जाएगा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 07:52 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 07:52 AM (IST)
Events in Agra: आगरा में भीमनगरी का भूमि पूजन होगा आज, तो वहीं महिला दिवस पर होंगे कार्यक्रम, जानिए और क्या होगा शहर में खास
आगरा में आज महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं भीमनगरी समारोह समिति इस वर्ष 25वीं सिल्वर जुबली भीमनगरी का आयोजन करेगी। सोमवार को इसके लिए भूमि पूजन कार्यक्रम किया जाएगा।

loksabha election banner

इसका आयोजन चक्की पाट, तलैया, नाला काजीपाड़ा, टीला हुसैन खां, स्वरूप नगर, औलिया रोड, छीपीटोला में किया जाएगा। भीमनगरी का भव्य मंच व महल रामलीला मैदान, आगरा किला के सामने बनाया जाएगा, जिसे कोलकाता के 50 कारीगर व कलाकार तैयार करेंगे। इसका भूमि पूजन सोमवार को सुबह 11 बजे से बौद्ध भिक्षुओं के सानिध्य में किया जाएगा।

जलाएंगे विधेयक की प्रतियां

उप्र शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक के विरोध में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के सहायता प्राप्त कालेजों के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। इसका विरोध करने के लिए प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक सोमवार को इस विधेयक की कापियां सांकेतिक तौर पर जलाएंगे। दोपहर दो बजे वह पचकुइयां स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

महिला दिवस पर कार्यक्रम

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम रहेगी। बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में इस मौके पर आगरा गौरव सम्मान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दोपहर 11 बजे से होने वाले कार्यक्रम में डा. सरोज सिंह, प्रीति उपाध्याय और श्रुति सिंघल को सम्मानित किया जाएगा।

नर नारायण सेवा संस्थान इस मौके पर बिचपुरी के ग्राम टपरा में दोपहर 12 बजे से विचार गोष्ठी व महिला सम्मान समारोह का आयोजन करेगा।

भारतीय महिला सुरक्षा संघ महिला दिवस पर बोदला स्थित डीजी पब्लिक स्कूल के पास दोपहर 12 बजे से महिला सम्मान कार्यक्रम करेगा। इसमें महिलाओं को साडिय़ां और मिठाई का वितरण किया जाएगा।

ट्रांसयमुना कालोनी की श्रीनगर कालोनी में तीसरे पहर साढ़े तीन बजे से महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।

वहीं राष्ट्रीय महिला महासभा बुद्ध विहार सभागार चक्की पाट पर राष्ट्रीय संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। तीसरे पहर तीन बजे से होने वाले कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।

आधार शिविर

बीएसएसएन के संजय प्लेस स्थित कार्यालय के उपभोक्ता सेवा केंद्र पर आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। सुबह 11 बजे होने वाला यह केंद्र महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खोला जा रहा है। इसका उद्घाटन प्रधान महाप्रबंधक बीएसएनएल बिजनेस एरिया सूर्य कांत की पत्नी अंजना अग्रवाल करेंगे।

गीता ज्ञान गंगा महोत्सव

भावना एस्टेट, 100 फुटा रोड स्थित आस्था पैलेस पर इन दिनों श्रीमद् भागवत चैरिटेबल ट्रस्ट सात दिवसीय गीता ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन कर रहा है। सोमवार को चौथे दिन गीताचार्य पं. दिनेश दीक्षित दोपहर एक से तीसरे पहर चार बजे तक गीता के श्लोकों की वैज्ञानिक विवेचन करेंगे।

पुस्तक मेला

डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क कैंपस में चल रहा पुस्तक मेला सोमवार को भी जारी रहेगा। इसमें लगाई गई लगभग डेढ़ दर्जन स्टाल पर से विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य अच्छे डिस्काउंट आफर पर पुस्तकें खरीद सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.