Move to Jagran APP

BJP: ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह और कर्मवीर सिंह को सूबे में कमान, बने प्रदेश सहसंगठन महामंत्री

भवानी सिंह संभाल रहे थे ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री का दायित्व। कर्मवीर सिंह संघ के दायित्व से हुए थे मुक्त। भवानी सिंह का केंद्र वाराणसी और कर्मवीर सिंह का केंद्र मेरठ रहेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पदाधिकारियों को बधाई।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 07:03 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 07:03 PM (IST)
BJP: ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह और कर्मवीर सिंह को सूबे में कमान, बने प्रदेश सहसंगठन महामंत्री
भाजपा ने बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह को सूबे में अहम पद दिया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। भाजपा में ब्रज के संगठन मंत्री के रूप में कमान संभाल रहे भवानी सिंह का कद और बढ़ गया है। उन्हें प्रदेश में सहसंगठन महामंत्री का दायित्व मिला है। वहीं ब्रज के सहप्रांत प्रचारक का दायित्व संभाल चुके कर्मवीर सिंह को भी सहसंगठन महामंत्री बनाया गया है। भवानी सिंह का केंद्र वाराणसी और कर्मवीर सिंह का केंद्र मेरठ रहेगा। 

loksabha election banner

वर्ष 2012 में आगरा के विभाग प्रचारक के रूप में कमान संभालने वाले भवानी सिंह, रूहेलखंड क्षेत्र के गठन के बाद वहां के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाए गए थे। इसके बाद रूहेलखंड पुन: ब्रज का हिस्सा बन गया, जिससे उनकी ब्रज में बड़े कद के साथ वापिसी हो गई। वर्ष 2016 में ब्रजक्षेत्र के संगठन मंत्री बनाया गया। उन्होंने कमान संभालने के बाद संगठन को कसा ताे कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने का कार्य भी किया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पूरे ब्रज में भगवा लहराया और 65 सीटों में से 57 पर पार्टी ने जीत दर्ज की थी। आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर कमल खिला। आगरा में इससे पहले छह सीटों पर बसपा का कब्जा था, एक पर सपा तो दो पर ही भाजपा को संतोष करना पड़ा था। निकाय चुनाव में भी ब्रज में भाजपा ने परचम लहराया, लेकिन अलीगढ़ सीट अपवाद बनी थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावाें में भी भाजपा मजबूती के साथ सामने आई, तो आगरा की दोनों सीटों पर पार्टी ने अपना कब्जा बनाए रखा था। वहीं बरेली केंद्र को संभालने वाले कर्मवीर सिंह को हाल ही में आरएसएस के सहप्रांत प्रचारक के दायित्व से मुक्त कर भाजपा में भेजा गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.