Move to Jagran APP

Bharat Bandh Today in Agra: जीएसटी प्रावधानों के खिलाफ भारत बंद, आइए जानते हैं आगरा में कैसा रहेगा बंद का असर

व्यापारियों के संगठन कंडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने जीएसटी के प्रविधानों की समीक्षा की मांग को लेकर 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। एसपी सिटी बोत्र रोहन प्रमोद का कहना है कि थानों की फोर्स सुबह से सक्रिय हो गई है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 06:53 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 06:53 AM (IST)
Bharat Bandh Today in Agra: जीएसटी प्रावधानों के खिलाफ भारत बंद, आइए जानते हैं आगरा में कैसा रहेगा बंद का असर
भारत बंद के आह्वान को देखते हुए आगरा में शुक्रवार सुबह से पुलिस मुस्‍तैद है।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारत बंद को लेकर शुक्रवार को पुलिस अलर्ट पर है। बाजार खुलने के दौरान पुलिस लगातार गश्त करेगी। यदि कोई जबरन बाजार बंद कराता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शहर के अधिकांश संगठन इस बंद के समर्थन में नहीं हैं। आगरा पब्लिक कैरियर एसोसिएशन ने जरूर बंद का समर्थन करते हुए चक्का जाम करने एलान किया है।

loksabha election banner

व्यापारियों के संगठन कंडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रविधानों की समीक्षा की मांग को लेकर 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। एसपी सिटी बोत्र रोहन प्रमोद का कहना है कि थानों की फोर्स को सुबह से सक्रिय हो गई है। बाजार खुलने के बाद पुलिस निरंतर गश्त पर रहेगी। जिससे कि किसी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या न खड़ी हो।

जीएसटी के नये प्रविधानों का हम पुरजोर विरोध करते हैं लेकिन भारत बंद को लेकर हमारा कोई समर्थन नहीं है। बंद से व्यापारियों को नुकसान होता है इसलिए हम बंद नहीं चाहते।

भूपेंद्र सिंह सोबती, पश्चिमी यूपी प्रभारी, फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल

नेतृत्व के आह्वान पर भारत बंद का समर्थन किया गया है। शुक्रवार सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक ट्रांसपोर्ट कंपनी बंद रहेंगी और ट्रकों का संचालन नहीं होगा।

देवेंद्र गुप्ता, महासचिव, आगरा पब्लिक कैरियर एसोसिएशन

26 फरवरी को प्रस्तावित भारत बंद से आगरा व्यापार मंडल का कोई संबंध नहीं है। हम इस बंद के समर्थन में नहीं हैं। व्यापारियों से अनुरोध है कि वह अपने प्रतिष्ठान यथावत खोलें।

टीएन अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा व्यापार मंडल

भारत बंद को लेकर किसी भी संगठन ने हमसे न सहयोग मांगा है और न ही समर्थन। इसलिए बाजार पहले की तरह खुलेगा।

रमन अग्रवाल, अध्यक्ष, मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति

भारत बंद से आगरा व्यापार समिति का कोई संबंध नहीं है। समिति से जुड़े व्यापारी यथावत बाजार खोलेंगे।

जयप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा व्यापार समिति

संगठन की ओर से भारत बंद को समर्थन नहीं किया गया है। डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने की मांग की गई है। तमाम लोगों का रोजगार प्रभावित नहीं किया जाएगा।

दीपक शर्मा, अध्यक्ष, आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन

नेतृत्व ने बंद को समर्थन नहीं दिया है। सरकार के साथ शुक्रवार को वार्ता होगी, जिसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।

वीरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, सह प्रवक्ता आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.