ब्रह्माचर्य का मतलब अपनी आत्मा में रहना
आगरा: दिगंबर जैन के दसलक्षण महापर्व में रविवार को उत्तम ब्रह्माचर्य पर्व मनाया गया। सुबह अभिषेक के लिए श्रावकों की भीड़ लगी रही।
आगरा: दिगंबर जैन के दसलक्षण महापर्व में रविवार को उत्तम ब्रह्माचर्य पर्व मनाया गया। सुबह अभिषेक-पूजन और शाम को धार्मिक आयोजन से जिनालय गूंज उठे।
शांति सागर छाणी महाराज का मुनि दीक्षा समारोह हुआ
शांति सागर सभागार, हरीपर्वत में रविवार को आचार्य शांति सागर छाणी महाराज का मुनि दीक्षा समारोह मनाया गया। अनीता दीदी ने प्रशांतमूर्ति आचार्य शांति सागर महाराज के जीवन परिचय को भजन के द्वारा बताया। शांति सागर जी महाराज को प्रकाश में लाने का श्रेय उनके षष्ठ पट्टाचार्य ज्ञान सागर महाराज को जाता है। आचार्य ज्ञान सागर ने कहा कि भारत ऋषि-महर्षियों का देश रहा है। इससे पूर्व महाराज के चित्र का अनावरण संदीप जैन, राजकुमार खंडेलवाल, शिशुपाल बघेल ने किया। इस अवसर पर आदित्य जैन, अनीता जैन, नरेश पांड्या, सुनीता, मुकेश जैन, सोनल जैन, बबीता मौजूद रहे। पाद प्रक्षालन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने और मंच संचालन राजकुमार जैन राजू ने किया।
वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया
चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, कटरा इतवारी खां में रविवार को 12वें तीर्थकर वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। अनंत चतुर्दशी की पूजा की गई। पं. अनूप जैन ने बताया कि उत्तम ब्रह्माचर्य धर्म हमें उन परिग्रहों का त्याग करना सिखाता है। शाम को 108 दीपकों से आरती की गई। निर्मल मोठ्या, राजेश सेठी, अमित गोधा, रौनक मोठ्या, विभोर मोठ्या, शुभम जैन आदि मौजूद रहे।
श्रीजी का अभिषेक किया
शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर सात में रविवार को श्रीजी का अभिषेक हुआ। पं. मोहित शास्त्री ने बताया कि उत्तम ब्रह्माचर्य हमें जरूरत से ज्यादा किसी वस्तु का उपयोग न करना, सादगी से जीवन व्यतीत करना सिखाता है। इस मौके पर जैन मिलन सिद्धरथ द्वारा सबसे स्मार्ट कौन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विमलेश जैन, कमल जैन, अनिल आदर्श जैन, अखिल जैन, सुशील जैन, दिलीप जैन, व्रिपा जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।