शोहदे से परेशान किशोरी ने की खुदकशी, युवक ने दी थी तेजाब डालने की धमकी
तीन वर्ष पहले भी करता था परेशान। बस्तीवालों के हड़काने पर हो गया था गायब। तीन माह पहले फिर लौट आया था।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 05:13 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। शोहदे से परेशान होकर एक 16 वर्षीय किशोरी ने खुदकशी कर ली। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मामले में परिजनों ने पुलिस से अब तक कोई शिकायत नहीं की है।
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को लंबे समय से एक शोहदा परेशान कर रहा था। तीन वर्ष पूर्व बस्ती में पंचायत के पास मामला गया तो शोहदे को तलब किया गया था। इसके बाद शोहदा बस्ती से चला गया था। तीन माह पूर्व शोहदा फिर लौट आया और किशोरी को परेशान करने लगा। परिजनों का आरोप है कि वो किशोरी को तेजाब से जलाने और मारने की धमकी देता था। फिलहाल किशोरी का पोस्टमार्टम चल रहा है। मामले में अब तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें