Move to Jagran APP

Lakhimpur Kheri: प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने से पहले आगरा में पुलिस ने हिरासत में लिए भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ता

लखीमपुर खीरी मामले में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ता गए थे पुतला फूंकने। पुतला दहन करने की जानकारी थाना पुलिस को पहले ही मिल गई थी।रामबाग चौराहे पर कार्यकर्ताओं के एकत्र होते ही पुलिस ने हिरासत में लिया। पुतला नहीं फूंकने दिया गया।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 02:41 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 02:41 PM (IST)
Lakhimpur Kheri: प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने से पहले आगरा में पुलिस ने हिरासत में लिए भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ता
एत्माद्दौला पुलिस ने सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला के रामबाग चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने से पहले हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुतला फूंककर विरोध जताना चाहते थे।

loksabha election banner

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने को रामबाग चौराहे पर एकत्रित हो गए। पुतला दहन करने की जानकारी थाना पुलिस को पहले ही मिल गई थी। कार्यकर्ताओं के एकत्र होते ही थाना पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने से पहले ही चौराहे से हिरासत में लिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि लखीमपुर खीरी में किसानों पर जो बर्बरता दिखाई गई है, उसका विरोध करते हुए वह रामबाग चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने आए थे। इस मामले में थाना पुलिस ने करीब सात लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं में भूपेंद्र कुमार पुत्र मुन्नालाल, दीपक पुत्र गिर्राज तोमर, सुशील तोमर पुत्र भूरेलाल, सुरेश चंद्र पुत्र नेकराम, द्वारका प्रसाद पुत्र निरोत्तम प्रसाद, कन्हैया शर्मा पुत्र लखपत शर्मा, मनीष पुत्र राजकुमार बताए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.