Move to Jagran APP

इवेस्टर की मदद से बरहन पुलिस को मिले अहम सुराग

बरहन के गढ़ी सहजा में किसान की गोली मारकर हत्या का मामला पुलिस के श्वान ने की मदद गांव के ही एक युवक पर है शक

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:40 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 06:40 AM (IST)
इवेस्टर की मदद से बरहन पुलिस को मिले अहम सुराग
इवेस्टर की मदद से बरहन पुलिस को मिले अहम सुराग

जेएनएन, आगरा। बरहन के गढ़ी सहजा में खेत पर सो रहे 62 वर्षीय किसान महेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के श्वान ने जांच को आगे बढ़ाने में मदद की है। साक्ष्य जुटाने में माहिर श्वान दो वर्ष का इवेस्टर है। उसकी मदद से पुलिस का शक गांव के ही एक युवक पर है। फिलहाल पुलिस ने उससे पूछताछ कर जानकारी हासिल की। पुलिस के मुताबिक साक्ष्य जुटाने के बाद ही हत्यारोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

loksabha election banner

रविवार सुबह किसान का खून से लथपथ शव खेत पर चारपाई पर पड़ा मिला था। उनकी कनपटी से सटाकर गोली मारी गई थी। स्वजन ने किसी भी तरह की रंजिश से इन्कार किया है। सोमवार को छानबीन को मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट और श्वान दस्ते ने साक्ष्य एकत्र किए। एसओ बरहन कुलदीप दीक्षित ने बताया कि पुलिस अभी केस की जाच में जुटी है। पुलिस के श्वान इवेस्टर की मदद भी ली है। कुछ अहम सुराग हाथ आए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। किसान के बेटे का गांव के युवक से हुआ था विवाद

लेब्रा बीड के श्वान इवेस्टर को सोमवार को बरहन के गांव गढ़ी सहजा में ले जाया गया। गंध सूंघने के बाद वह गांव में आसपास ही घूमता रहा। उसके ट्रेनर अखिलेश का कहना है कि यह अच्छा संकेत है। हत्यारोपित गांव का ही हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि दो माह पूर्व महेंद्र सिंह के बेटे का इसी गांव के एक युवक से विवाद हुआ था। पुलिस को उसी पर शक है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद असलियत का पता चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.