Move to Jagran APP

आगरा जिला अस्पताल के एनआरसी में पंखा गिरा, तीमारदार घायल

पोषण पुनर्वास केंद्र में दो बेड के बीच में गिरा चलता हुआ पंखा। वार्ड में 10 बच्चे भर्ती सभी पंखे कराए बंद। जिला अस्पताल में कुपोषिण बच्चों के इलाज के लिए वार्ड नंबर छह में एनआरसी संचालित है। इसमें 10 बेड हैं वार्ड में आठ पंखे लगे हुए हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 01:33 PM (IST)
आगरा जिला अस्पताल के एनआरसी में पंखा गिरा, तीमारदार घायल
जिला अस्पताल में गिरा पंखा, दो साल का दिव्यांग बाल बाल बचा

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी में रविवार को चडलता हुआ पंखा गिर गया। पंखा दो बेडों ​ के बीच में गिरा, इससे महिला तीमारदार घायल हो गईं। बच्चा बाल बाल बच गया। एनआरसी के पंखे बंद करा दिए गए। वार्ड में एसी भी है, विद्युत विभाग के कर्मचारी पंखों की जांच कर रहे हैं।

prime article banner

जिला अस्पताल में कुपोषिण बच्चों के इलाज के लिए वार्ड नंबर छह में एनआरसी संचालित है। इसमें 10 बेड हैं, वार्ड में आठ पंखे लगे हुए हैं। वार्ड में दो साल का दिव्यांग विवेक भर्ती है, उसकी तीमारदारी 60 साल की दादी रानी कर रहीं हैं। बेड पर विवेक लेटा हुआ था और रानी बैठी थी। सुबह 11 बजे चलता हुआ पंखा गिर गया। पंखे दो बेडों के बीच में गिरा, पंखे का कुछ हिस्सा रानी के पैर पर गिरा, इससे वे घायल हो गईं। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा अशोक अग्रवाल ने बताया ​कि वार्ड के सभी पंखों की जांच कराई जा रही है। वार्ड में एसी है, उसे चला दिया गया है। बच्चे को चोट नहीं आई है, तीमारदारी कर रहीं बुजुर्ग महिला के पैर में चोट लगी है, उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK