Move to Jagran APP

Agra Nagar Nigam: नगर निगम में अब से अंगूठे से नहीं चेहरा देखकर लगेगी हाजिरी

Agra Nagar Nigam नगर निगम प्रशासन ने की 8 मशीनों की खरीद। एक मशीन की कीमत ₹8000। नगर निगम में 426 कर्मचारी हैं। नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की हाजिरी के लिए अंगूठे से हाजिरी लगाई जा रही थी लेकिन कोविड-19में बदलाव किया गया है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 02:35 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 02:35 PM (IST)
Agra Nagar Nigam: नगर निगम में अब से अंगूठे से नहीं चेहरा देखकर लगेगी हाजिरी
नगर निगम प्रशासन ने की 8 मशीनों की खरीद।

आगरा, जागरण संवाददाता। कोविड-19 नगर निगम के कर्मचारियों की हाजिरी का तरीका ही बदल दिया है । नगर निगम में बायोमेट्रिक हाजिरी लगती थी जिसमें अंगूठे का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन अब नगर निगम प्रशासन ने रेटिना यानी चेहरे को देखकर हाजिरी लगेगी । मंगलवार को इस मशीन का ट्रायल किया गया । निगम प्रशासन ने पहले चरण में आठ मशीनें खरीदी हैं एक मशीन की कीमत ₹8000 है।

loksabha election banner

नगर निगम में 426 कर्मचारी हैं। नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की हाजिरी के लिए अंगूठे से हाजिरी लगाई जा रही थी लेकिन कोविड-19में बदलाव किया गया है । अपर नगर आयुक्त केबी सिंह ने बताया कि चेहरा देखकर यानि रेटिना के माध्यम से नगर निगम के कर्मचारियों की हाजिरी लगेगी कुल 8 मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर एक, प्रथम तल पर दो द्वितीय, द्वितीय फ्लोर पर एक, वर्कशॉप में दो, आई डी एच में एक और कुबेरपुर स्थित खत्तघर में एक मशीन का प्रयोग होगा। मशीन में रेटिना के अलावा अंगूठे से भी हाजिरी लगेगी लेकिन फिलहाल इसका प्रयोग नहीं किया जाएगा।

जिले का पहला विभाग होगा नगर निगम

कॉमेडी कॉल में स्मार्ट तरीके से हाजिरी लगाने में नगर निगम जिले का पहला विभाग होगा रेटिना से हाजिरी लगाने की व्यवस्था कलेक्ट्रेट से लेकर आगरा विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों में नहीं है। 

शहर भर में दौड़ी 1500 ट्राई साइकिल

मंगलवार को नगर निगम के 100 वार्ड में 1500 ट्राईसाईकिल दौड़ी। इन ट्राई साइकिल के माध्यम से कूड़ा का कलेक्शन किया गया पहला मौका है । जब इस तरह से यह साइकिल बाहर निकली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.