Move to Jagran APP

मुगलिया शहर का संरक्षण करने वाली सिटी वॉल का होगा संरक्षण Agra News

पिछले वर्ष बारिश में 27 जुलाई को लाल दरवाजा के निकट सिटी वॉल ढह गई थी। अब एएसआइ द्वारा इसके संरक्षण की तैयारी है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 12:05 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 06:26 PM (IST)
मुगलिया शहर का संरक्षण करने वाली सिटी वॉल का होगा संरक्षण Agra News
मुगलिया शहर का संरक्षण करने वाली सिटी वॉल का होगा संरक्षण Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। मुगल शहंशाह अकबर की राजधानी रही फतेहपुर सीकरी में सिटी वॉल का संरक्षण किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा संरक्षित सिटी वॉल पिछले वर्ष भारी बारिश में ढह गई थी। अब इसके संरक्षण के लिए टेंडर किया है।

loksabha election banner

फतेहपुर सीकरी विश्वदाय स्मारक है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने इसे आइकोनिक साइट में भी चुना है। पिछले वर्ष बारिश में 27 जुलाई को लाल दरवाजा के निकट सिटी वॉल ढह गई थी। अब एएसआइ द्वारा इसके संरक्षण की तैयारी है। इसके लिए टेंडर एएसआइ द्वारा किया गया है। टेंडर सोमवार को खोला जाएगा।

छह माह तक चलेगा संरक्षण

लाल दरवाजा के पास सिटी वॉल का संरक्षण किया जाना है। यहां आठ मीटर ऊंचाई तक और 25 मीटर लंबाई तक दीवार को संरक्षित किया जाएगा। संरक्षण का काम छह माह तक चलेगा। इस पर करीब 17.33 लाख रुपये की लागत आएगी।

1569 में अकबर ने बसाई थी नगरी

सूफी शेख सलीम चिश्ती के आशीर्वाद से पुत्र होने पर अकबर ने सुव्यवस्थित शहर के रूप में वर्ष 1569 में फतेहपुर सीकरी को बसाया था। वर्ष 1571 से 1585 तक यह मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.