Move to Jagran APP

पूर्व ब्लाक प्रमुख के हमलावरों की गिरफ्तारी को मथुरा और दिल्ली में दबिश

सिकंदरा के गांव अकबरा के पास सिल्वर एस्टेट कालोनी में मारी थीं तीन गोलियां आपरेशन के बाद हालत स्थिर पूर्व विधायक के भतीजे हैं पूर्व ब्लाक प्रमुख

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 05:05 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 05:05 AM (IST)
पूर्व ब्लाक प्रमुख के हमलावरों की गिरफ्तारी को मथुरा और दिल्ली में दबिश
पूर्व ब्लाक प्रमुख के हमलावरों की गिरफ्तारी को मथुरा और दिल्ली में दबिश

आगरा, जागरण संवाददाता। सिकंदरा क्षेत्र में गुरुवार शाम पूर्व ब्लाक प्रमुख पर ताबड़तोड़ फायरिग करने वाले हमलावरों की तलाश में पुलिस ने मथुरा और दिल्ली में रहने वाले उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों में दबिशें दीं हैं। हमलावरों की फरह टोल प्लाजा पर सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। वहीं, गुरुवार देर रात से पूर्व ब्लाक प्रमुख की हालत स्थिर बनी हुई है ।

loksabha election banner

सिकंदरा के गांव अकबरा निवासी राजवीर सिंह (55 वर्ष) अछनेरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे हैं। वे फतेहपुर सीकरी से पूर्व बसपा विधायक सूरज पाल के भतीजे भी हैं। राजवीर सिंह जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम भी करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-अकबरा गांव रोड पर सिल्वर एस्टेट कालोनी के नाम से प्लाटिग की है। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे राजवीर सिंह अपने साझीदार गोपाल भदौरिया और अशोक प्रधान के साथ कालोनी में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अकबरा गांव का ही रहने वाला रिकूअपने एक साथी के साथ कार से वहां पहुंचा। उसने राजवीर सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिग कर दी। तीन गोली लगने पर वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

उन्हें मृत समझकर हमलावर रिकू और उसका साथी हथियार लहराते हुए भाग निकले थे। डाक्टरों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख का देर रात आपरेशन करके गोलियां निकाल दीं। इसके बाद से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस हमले के पीछे राजवीर सिंह और रिकू के बीच चुनावी और जमीन की रंजिश बतायी जा रही है। रिकू के परिवार के सदस्य पूर्व में चुनाव लड़ चुके हैं। वह जमीनों का भी काम करता है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिशें दे रहीं हैं। मथुरा और दिल्ली में छिपे होने का शक

हमलावर रिकू और उसका साथी पूर्व ब्लाक प्रमुख को गोली मारने के बाद मथुरा की ओर भागे थे। रिकू को अकबरा और आसपास के गांवों के लोग पहचानते हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजवीर को गोली मारने के बाद जब वह कार से भाग रहा था उस समय राजवीर के एक परिचित ने उसे फरह टोल के पास मथुरा की ओर जाते देखा था। उसने रिकू का हाथ हिलाकर हालचाल पूछने के लिए रोकने की कोशिश की थी। मगर, वह तेजी से फरह टोल की ओर निकल गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.