Move to Jagran APP

आगरा की एक और क्रिकेटर, भारतीय महिला क्रिकेट कैंप के लिए चयनित

आगरा से राशि कनौजिया का चयन इंडिया कैंप में हुआ है। सितंबर में प्रस्तावित आस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआइ ने 30 संभावित महिला खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें आगरा की महिला खिलाड़ी राशि कनौजिया भी शामिल हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 11 Aug 2021 10:46 AM (IST)Updated: Wed, 11 Aug 2021 10:46 AM (IST)
आगरा की एक और क्रिकेटर, भारतीय महिला क्रिकेट कैंप के लिए चयनित
आगरा की क्रिकेटर राशि कनोजिया का चयन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।

आगरा, जागरण संवाददाता। महिला क्रिकेटर राशि कनौजिया का चयन भारतीय महिला क्रिकेट शिविर के लिए किया गया है। शिविर 12 अगस्त से बेंगलुरु में लगेगा। सितंबर में प्रस्तावित आस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआइ ने 30 संभावित महिला खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसमें आगरा की महिला खिलाड़ी राशि कनौजिया भी शामिल हैं।

loksabha election banner

आगरा महिला क्रिकेट की प्रेरणा स्रोत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला, प्रीति डिमरी, पूनम यादव, दीप्ति शर्मा के बाद राशि कनौजिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की संभावित खिलाड़ियों में जगह बनाई है। पूर्व में राशि भारतीय महिला-ए टीम की ओर से बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा कर चुकी हैं। राशि कनौजिया लेफ्ट आर्म आर्थोडाक्स स्पिनर हैं। राशि उप्र की महिला सीनियर टीम की उप कप्तान और अंडर-23 उप्र की कप्तान भी रह चुकी हैं। मूल रूप से आगरा के नामनेर निवासी राशि कनौजिया की मां राधा कनौजिया शिक्षिका हैं। राशि की मां राधा और पिता अशोक कनौजिया ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारी बेटी का चयन भारतीय महिला टीम की संभावित खिलाड़ियों में किया गया है।

हेमलता काला और नीतू डेविड को अपना आदर्श मानने बाली राशि ने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले। यह मेरे लिए एक शानदार अवसर है। कोविड-19 के बीच में काफी कठिन परिश्रम किया है। आगे मेरा लक्ष्य है कि मैं और कठिन परिश्रम जारी रखूं और अपने देश के लिए खेलूं।

राशि कनौजिया के चयन पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आफ आगरा के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाशेष कौशल, सर्वेश भटनागर, तपेश शर्मा, मनोज कुशवाह, हरेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, सुमित शर्मा, दयाशंकर राजपूत, मुदित चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, गायत्री यादव, शिखा झींगरन और खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.