आगरा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित जनता ने लगाया जाम
Accident in Agra ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक परिवार को सहायता राशि दिलाई जाये। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार के राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के साथ साथ जो सरकार से मदद मिल सकेगी वह दिलवाने का काम किया जायेगा। इसके बाद ही जाम खुल सका।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने से आस पास के आक्रोशित ग्रामीणाें ने जाम लगा दिया। ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एक घंटे तक लोगों को समझाते रहे। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने ट्रैफिक जाम हटा लिया।
दरअसल थाना फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह करीब आठ बजे कल्यानपुर निवासी 40 वर्षीय मनीराम पुत्र पूरन सिंह रविवार घर से पैदल खेतों में शौच के लिए गया था। जैसे ही आगरा फतेहाबाद मार्ग पर नगला गड़रिया मोड़ के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया। टक्कर के बाद मनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित जनता द्वारा आगरा फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी जेपी पांडे, तहसीलदार मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक परिवार को सहायता राशि दिलाई जाये। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार के राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के साथ साथ जो सरकार से मदद मिल सकेगी वह दिलवाने का काम किया जायेगा। इसके बाद ही जाम खुल सका।