Move to Jagran APP

Kisan Andolan: अब आगरा जिला मुख्यालय पर बढ़ेगी चुनौती, 14 दिसंबर को घेराव का एलान

Kisan Andolan सपा सहित तमाम किसानों ने 14 दिसंबर को कलक्ट्रेट के घेराव का किया एलान। पार्टी नेतृत्व के आदेश पर सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन होगा। कृषि कानूनों को वापस लेने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी देंगे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 02:29 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 02:29 PM (IST)
Kisan Andolan: अब आगरा जिला मुख्यालय पर बढ़ेगी चुनौती, 14 दिसंबर को घेराव का एलान
सपा सहित तमाम किसानों ने 14 दिसंबर को कलक्ट्रेट के घेराव का किया एलान।

आगरा, जागरण संवाददाता। नये कृषि कानूनों के विरोध में टोल फ्री कराने के मंसूबे कामयाब न होने के बाद किसानों ने अब जिला मुख्यालय घेरने की चेतावनी दी है। इसमें समाजवादी पार्टी भी शामिल है। पार्टी नेतृत्व के आदेश पर सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन होगा। कृषि कानूनों को वापस लेने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी देंगे।

prime article banner

सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि तीनों नये कृषि कानून किसान विरोधी हैं। भाजपा सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। किसानों को हमारा पूरा समर्थन है। सपा उनके साथ अन्याय नहीं होने दी है। सपाई सड़क पर उतरकर उनके साथ आंदोलन करेंगे। सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके, इसके लिए रविवार को गांव-गांव पैदल यात्राएं निकाली जाएंगी। किसानों और आम लोगों को इन कानूनों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि ये तीनों कानून किसानों के हित में नहीं हैं। इधन, किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह ने भी अपने साथियों के साथ कलक्ट्रेट के घेराव का एलान किया है। उन्हें शनिवार को टोल फ्री जाने से पुलिस ने रोक दिया था। पुलिस से किसानों की काफी नोकझोंक भी हुई थी। उनका कहना है कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.