Move to Jagran APP

Shri Krishna JanamBhoomi Case: प्रार्थना पत्र हुआ दाखिल, शाही मस्जिद ईदगाह में रोकी जाए तोड़फोड़

Shri Krishna JanamBhoomi Caseमथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा ने दिया अदालत में प्रार्थना पत्र। शाही मस्जिद ईदगाह में तोड़फोड़ करके पुराने पत्थरों को मौके से हटाया जा रहा है। ये पौराणिक साक्ष्य हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 06:01 PM (IST)
Shri Krishna JanamBhoomi Case: प्रार्थना पत्र हुआ दाखिल, शाही मस्जिद ईदगाह में रोकी जाए तोड़फोड़
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा ने दिया अदालत में प्रार्थना पत्र।

आगरा, जेएनएन। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा की ओर से दायर वाद में शुक्रवार को एक प्रार्थना पत्र दाखिल कर शाही मस्जिद ईदगाह में तोड़फोड़ रोके जाने की मांग की गई। अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

loksabha election banner

अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वाद दायर कर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह हटाकर पूरी 13.37 एकड़ जमीन ठाकुर केशवदेव को सौंपने की मांग की थी। इस मामले में शुक्रवार को अदालत में सुनवाई की गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा बनौदिया की अदालत में सुनवाई के दौरान ही दिनेश शर्मा के अधिवक्ता दीपक शर्मा ने एक प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया है कि शाही मस्जिद ईदगाह में तोड़फोड़ करके पुराने पत्थरों को मौके से हटाया जा रहा है। ये पौराणिक साक्ष्य हैं। अगर पत्थर हटा दिए गए तो, दावे की मंशा ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए तोड़फोड़ को रोका जाना जरूरी है। अदालत तत्काल इस पर स्टे दे। मामले में अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट को भी सौंपा ज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि से शाही मस्जिद ईदगाह को हटाने के लिए महासभा की ओर से 26 फरवरी को अदालत में मुकदमा दायर किया गया था। इस मामले में साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। शाही मस्जिद ईदगाह की इंतजामिया कमेटी वहां से प्राचीन पत्थरों को हटाकर साक्ष्य मिटाना चाहती है। इस पर रोक लगाई जाए । इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष छाया गौतम, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, जिलाध्यक्ष आगरा रौनक ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष निरंजन गुर्जर, जिला सचिव धर्मेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष वृंदावन शुभम गुप्ता, दिव्या साहनी, जिला सचिव पूजा शर्मा मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.