Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी तरह से भारतीय

अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा से हमारा गठबंधन कितना मजबूत है, यह तो भाजपा की भाषा बता रही है। उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को नंबर देने शुरू कर दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 02:04 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 05:25 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी तरह से भारतीय
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी तरह से भारतीय

आगरा (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा को विचलित होते देख बेहद प्रसन्न हैं। कांग्रेस तथा भाजपा के हिंदु-मुसलमान पार्टी की जंग में समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव भी कूद पड़े हैं। अखिलेश यादव आगरा में पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे।

loksabha election banner

अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी तरह भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि मेरा तो दावा है कि राहुल गांधी हिंदू हैं, भाजपा के नेता बताएं वो हिंदू हैं कि नही। उन्होंने दावा किया कि अगर प्रदेश में हमारी सरकार होती तो आगरा को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का तोहफा अब तक मिल जाता। अखिलेश ने कहा कि चुनाव से पहले या बाद में गठबंधन अपना पीएम चेहरा तय करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर केंद्र के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हवा में तीर चला रही है तो उत्तर प्रदेश में सरकार के तमाम दावों के बाद भी यहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब एक दर्जन से अधिक हत्याएं न हो रही हों। यह सरकार तो छोटी बच्चियों की भी अस्मत नहीं बचा पा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा से हमारा गठबंधन कितना मजबूत है, यह तो भाजपा की भाषा बता रही है। उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को नंबर देने शुरू कर दिया है। भाजपा ने तीन सीट फूलपुर, कैराना व गोरखपुर को गंवा दिया है। कम से कम इन हार से पार्टी थोड़ा सबक ले ले। उन्होंने कहा कि भाजपा की दोनों सरकार अभी घमंड में चूर हैं। जनता की ओर तो इनका जरा सा भी ध्यान नहीं है।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शेरोज़ हैंगआउट की एसिड विक्टिम से मुलाकात की। कुछ दिन पहले आगरा प्रसाशन ने अतिक्रमण के नाम पर कैफ़े का बाहरी हिस्सा ढहाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.