Move to Jagran APP

तालाब की खोदाई में प्रधानों का श्रमदान

आगरा : तालाब की खोदाई के लिए अब हर कोई आगे आ रहा है। बुधवार को डंडनिया पुरा तालाब की खोदाई के लिए बड़ी संख्या में प्रधान पहुंचे। इस तालाब की खोदाई तेजी से चल रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 06:55 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 08:05 PM (IST)
तालाब की खोदाई में प्रधानों का श्रमदान
तालाब की खोदाई में प्रधानों का श्रमदान

आगरा (फतेहाबाद) : तालाब की खोदाई के लिए अब हर कोई आगे आ रहा है। बुधवार को डंडनिया पुरा में बड़ी संख्या में प्रधान पहुंचे और श्रमदान दिया। प्रधानों ने जल संचयन के महत्व के बारे में बताया। पानी की बर्बादी न करने की अपील की।

prime article banner

दैनिक जागरण के जलदान अभियान से प्रेरित होकर डंडनिया पुरा तालाब की खोदाई चल रही है। पांच सौ साल पुराना तालाब करीब 500 वर्ग फीट में फैला हुआ है। तालाब में सिल्ट व पॉलीथिन की भरमार थी। बीते गुरुवार को ग्रामीणों ने तालाब की खोदाई शुरू की थी। बुधवार दोपहर प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बाबी शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान डंडनिया पुरा पहुंचे। ग्रामीणों के साथ प्रधानों ने फावड़ा थाम लिया और तालाब की खोदाई की। बाबी शर्मा ने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या है पीने के पानी की। अगर हम पहले ही पानी की बर्बादी पर ध्यान देते तो आज हमारे सामने यह समस्या नहीं आती। हमें जलस्रोतों को फिर से विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। ग्राम पंचायत रामपुर के प्रधान मनोज कौशिक ने कहा कि जागरण का प्रयास सराहनीय है। जिले के अन्य तहसीलों में भी तालाब की खोदाई के लिए लोग प्रेरित हो रहे हैं। आगरा में भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे रहा है। 14 ब्लॉक डार्क जोन में आ चुके हैं। पानी में फ्लोराइड की मात्रा भी अधिक मिल रही है।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग को दें बढ़ावा

प्रधान संगठन के अध्यक्ष बाबी शर्मा ने कहा कि बारिश का पानी बचाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना चाहिए। प्रधानों द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

लगाए जाएंगे पौधे

तालाब की खोदाई के बाद उसके चारों ओर पौधे भी लगाए जाएंगे। सुंदरीकरण किया जाएगा।

यह रहे मौजूद

लोटन सिंह, पंचम सिंह, जगन सिंह, पूरन सिंह, नत्थी सिंह, महेश, राम अवतार, हेत सिंह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.