Move to Jagran APP

आगरा में तापमान में गिरावट, धूप दे रही है सर्दी से राहत

Today Agra Weather News Update आगरा में तापमान में दर्ज हो रही गिरावट। सुबह कोहरा नहीं लेकिन ओस गिर रही है भरपूर। शुक्रवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। शाम को रहेगी गलन भरी ठंड।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:14 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:14 AM (IST)
आगरा में तापमान में गिरावट, धूप दे रही है सर्दी से राहत
Weather in Agra Today:शुक्रवार सुबह सूर्यदेव के दर्शन से पहले अलाव के सहारे बैठे लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। धूप निकलने से सर्दी से राहत मिल गई है, शुक्रवार सुबह से ही धूप निकल आई है। हालांकि, तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप तेज हो जाएगी और रात को शीतलहर चल सकती है।

loksabha election banner

सुबह सात बजे धूप निकल आई लेकिन सर्द हवा चलती रही। नौ बजे के बाद धूप में गर्माहट आने लगी, धूप निकलने से लोगों की चहल कदमी बढ़ गई है। लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य 9.1 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी इन दिनों सामान्‍य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम है। गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 20 डिग्री के आसपास रहा था।

एक फरवरी को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी सुबह और रात में कोहरा छा सकता है। धूप निकलेगी, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। एक फरवरी को बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.