Move to Jagran APP

मकर संक्रांति में आगरा में सबसे ज्‍यादा कोहरा, दृश्‍यता शून्‍य

Today Agra Weather News Update आगरा में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ज्‍यादा घना कोहरा रहा। हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों पर दृश्‍यता शून्‍य रही है। वाहन चालकों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। सूरज भी 8.30 बजे तक छिपे हुए।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 08:43 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 08:43 AM (IST)
मकर संक्रांति में आगरा में सबसे ज्‍यादा कोहरा, दृश्‍यता शून्‍य
Weather in Agra Today: सड़कों पर शुक्रवार को आगरा में दृश्‍यता शून्‍य है।

आगरा, जागरण संवाददाता। मकर संक्रांति का पर्व है। सीजन का सबसे ज्‍यादा घना कोहरा आज ही के दिन है। हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों पर दृश्‍यता शून्‍य है। वाहन चालकों को वाहन चलाने में मुश्किल आ रही है। यमुना एक्‍सप्रेस वे और लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर तो वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर लिया गया है, लोग कोहरा छंटने का इंतजार कर रहे हैं। सुबह 8.30 बजे तक हाल ये रहा कि 50 मीटर तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। बहुत जरूरी नहीं था तो लोगों ने सफर को कुछ समय टाल देने में ही भलाई समझी।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह घर से बाहर निकले लोगों के सामने यह दुश्‍वारियां पैदा कर रहा है। इससे सुबह पार्कों में कम लोग दिखाई दिए। साथ ही सर्द हवा जारी है। इस सीजन में अब तक ऐसा कोहरा नहीं पड़ा था, इधर राहत ये भी रही है कि रात के समय भी कोहरा नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, साथ ही सर्द हवा चलती रहेगी। इसके साथ ही आगामी दो दिन और घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 जनवरी से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, 18 जनवरी से धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.