Move to Jagran APP

लगातार तीसरा दिन 'कोल्‍ड डे', मनाली से ठंडा आगरा, मौसम विभाग ने दिया अब ये अनुमान

Today Agra Weather News Update विदाई की बेला में सर्दी सता रही है। आगरा में लगातार तीसरे दिन कोल्‍ड डे कंडीशन है। पांच दिन से यहां धूप नहीं निकली है बुधवार को भी धूप न निकलने के आसार हैं। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान दोनों में ही गिरावट है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 10:12 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 10:12 AM (IST)
लगातार तीसरा दिन 'कोल्‍ड डे', मनाली से ठंडा आगरा, मौसम विभाग ने दिया अब ये अनुमान
Weather in Agra Today: बुधवार सुबह आगरा में ठंड से बचने को अलाव जलाकर बैठे लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। विदाई की बेला में सर्दी सितम ढहा रही है। आगरा में लगातार तीसरे दिन कोल्‍ड डे कंडीशन है। कोल्‍ड डे, तब होता है जब अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के बीच अंतर बहुत कम रह जाता है। अधिकतम तापमान सामान्‍य से 12 डिग्री सेल्सियस कम हो चुका है, वहीं न्‍यूनतम तापमान बुधवार सुबह चार डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है। आज भी दिनभर धूप नहीं निकलेगी। पहाड़ी शहरों की तुलना में आगरा और ज्‍यादा ठंडा है। यकीन मानिए, मनाली का तापमान आगरा से इस समय ज्‍यादा है। यानि वहां भी इतनी ठंड नहीं, जितनी ताजमहल के शहर में पड़ रही है।

loksabha election banner

बुधवार को लगातार तीसरा दिन है, जब मौसम विभाग ने आगरा में कोल्‍ड डे कंडीशन बताई है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में महज पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। पांच दिन से यहां धूप नहीं निकली है। इसका सीधा असर पर अब जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। बच्‍चे और बुजुर्ग घरों में बंद हैं। बाहर अलाव जल रहे हैं तो घर के अंदर हीटर। कपड़े भी ठंडे और गीले से महसूस हो रहे हैं। सूरज न निकलने से इंसान तो क्‍या पशु पक्षी भी दुबके हुए हैं।

आगरा में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान, दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार सुबह भी सूर्य देव नजर नहीं आए हैं। सुबह हल्‍का कोहरा रहा, जो 10 बजे तक पूरी तरह से छंटा नहीं है। सुबह से ही गलन का अहसास हो रहा है। बादल सुबह से छाए हुए हैं, इस वजह से आज भी दिनभर धूप नहीं निकलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज कोल्‍ड डे रहेगा, सर्द हवा चलती रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से 12 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ था, यह 10.6 डिग्री रहा था। इसी के चलते गलन का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान में और ज्‍यादा गिरावट आएगी। वहीं गुरुवार को भी आगरा में कोल्‍ड डे कंडीशन ही रहेगी।

शिमला, मनाली और मसूरी से ज्‍यादा ठंडा है आगरा

पहाड़ी शहर शिमला में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री, मनाली में 14 डिग्री, मसूरी में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं आगरा में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री रहा है। पूरे उत्‍तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश में आगरा ठंड के मामले में दूसरे स्‍थान पर है। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है।

इस पूरे सप्‍ताह राहत नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे सप्‍ताह सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। 20 और 21 जनवरी को बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होने का अनुमान है। 23 जनवरी तक फिलहाल सर्दी चरम पर रहने के आसार व्‍यक्‍त किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.