Move to Jagran APP

मकर संक्रांति के बाद आगरा में गलन भरी सर्दी, अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरा

Today Agra Weather News Update आगरा में रविवार को कोहरा नहीं है लेकिन धूप भी नहीं है। गलन भरी सर्दी से राहत नहीं है। अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तो न्‍यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट है। रविवार को लोग रजाई में दुबके हुए हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 10:08 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:08 AM (IST)
मकर संक्रांति के बाद आगरा में गलन भरी सर्दी, अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरा
Weather in Agra Today:आगरा में रविवार सुबह आग के सहारे बैठे लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। कहने को मकर संक्रांति के बाद ठंड कम होती जाती है लेकिन आगरा में उल्‍टा हो रहा है। संक्रांति के बाद गलन भरी सर्दी शुरू हुई है। इस सीजन में सर्वाधिक शनिवार को रही, जब अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान एकदम नीचे आ गए। वहीं रविवार को भी हाल ऐसा ही रहेगा। सूर्य देव के दर्शन होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं क्‍योंकि सुबह 10 बजे तक नजारा ऐसा है, जैसे सुबह के सात बजे हों।

loksabha election banner

रविवार सुबह हवा सर्द रही लेकिन कोहरा बिल्‍कुल भी नहीं रहा। अंदरूनी मार्गों से लेकर हाईवे तक पर दृश्‍यता साफ होने से ट्रैफिक सामान्‍य चलता रहा। इधर बादल जरूर छाए हैं, इस वजह से सुबह नौ बजे तक धूप नहीं निकली है। रविवार का दिन है और लोग रजाई से बाहर नहीं निकलना चाह रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकली तो मामूली ही महसूस हागी। साथ ही सर्द हवा चलती रहेगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान में सामान्‍य से आठ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ था, यह 13.7 डिग्री के रहा था। इसी के चलते गलन का अहसास हो रहा है। 17 जनवरी से मौसम बदल जाएगा। 18 जनवरी से धूप में तेजी देखने को मिलेगी। आगामी दिनों में बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.