Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में मौसम हुआ खुशनुमा, सुबह का तापमान थोड़ा बढ़ा

Agra Weather गुरुवार सुबह हल्‍की धुंध और ओस रहने के बाद आगरा में अच्‍छी धूप निकली है। सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा न्यूनतम तापमान। 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है न्यूनतम तापमान। रात के तापमान में भी आ रही गिरावट।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 11:32 AM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 11:32 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में मौसम हुआ खुशनुमा, सुबह का तापमान थोड़ा बढ़ा
आगरा में गुरुवार सुबह से अच्‍छी धूप निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मौसम खुशनुमा हो गया है, गुरुवार सुबह से धूप निकल आई है। सर्द हवा के बीच धूप निकलने से अच्छा मौसम हो गया है। इससे तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

loksabha election banner

सुबह से ही सर्द हवा चलने लगी, इसके साथ ही धूप निकल आई। धूप में गर्माहट बढ़ने से मौसम अच्छा हो गया है। सुबह टहलने गए लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और रात को सर्द हवा चल सकती है।

कल छा सकता है कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को सुबह कोहरा छा सकता है। शनिवार को भी कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। 29 नवंबर से मौसम बदल जाएगा और सुबह तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान 26 से 27​ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिसंबर और जनवरी में रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.