Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: मानसून विदाई की बेला में भी सूखा रह गया आगरा

Agra Weather मानसून इस बार रहा आगरा से रुठा-रुठा। सामान्‍य से भी 50 फीसद कम रही बारिश। पांच सालों में सबसे कम रही इस साल ताजनगरी में बरसात। बुधवार-गुरुवार को जताई गई बारिश की संभावना भी नहीं हो पाई पूरी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 10:12 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 10:12 AM (IST)
Agra Weather Forecast: मानसून विदाई की बेला में भी सूखा रह गया आगरा
आगरा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंचेगा। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। मानसून विदाई की बेला में भी ताजनगरी सूखी रह गई। बुधवार और गुरुवार को बारिश होने की जो संभावना जताई गई थी, वह भी पूरी नहीं हो पाई। अब उमस अक्‍टूबर के महीने में भी परेशान करेगी। बीते दो दिन बादल छाए रहने और हवा ठंडी होने की वजह से जरूर थोड़ी राहत रही लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली है। पारा फिर उछाल लेने लगा है।

loksabha election banner

आगरा के खाते में इस साल सामान्‍य से कम बरसात रही। सितंबर की शुरुआत में ही हल्‍की-फुल्‍की बरसात रही, उसके बाद ये महीना सूखा ही गुजरा जा रहा है। गर्मी और उमस का स्‍तर बढ़ने के बाद भी बादल यहां मेहरबान नहीं हुए। शुक्रवार सुबह 10 बजे ही तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा चुका है, 38 डिग्री होने के समान लग रहा है। आसमान पूरी तरह से साफ होने के चलते धूप बहुत तेज है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्‍यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। इससे पहले गुरुवार सुबह बादल छाने के साथ ठंडी हवा चली लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ गई थी। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बारिश हो सकती है। लेकिन जिस तरह से बुधवार और गुरुवार सूखे निकल गए और संभावना सही साबित नहीं हुई, इसी तरह शनिवार को बारिश हो जाए, तभी पूर्वानुमान को सही माना जाए।

दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि बंगाल की खाडी और अरब सागर से मानसून आगे बढता है, इससे बारिश होती है। इसी तरह मानसून लौटता है। यह मानसून के लौटने का समय है। इससे गर्मी, उमस और बादल छा रहे हैं। एक दो दिन में बारिश भी हो सकती है। 30 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अक्टूबर से ठंडक बढने लगेगी।

हर साल सितंबर रहता है गर्म

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि हर साल सितंबर में 30 से 38 डिग्री तक तापमान रहता है, ऐसे में राजस्थान की तरफ से चलने वाली गर्म हवाओं से गर्मी और उमस बढ जाती है। बार बार बादल छाते हैं, नमी मिलने से बारिश होती है।

पांच साल में सबसे कम बरसात इस साल

2020- 28.2 मिमी

2019- 125 मिमी

2018- 137.5 मिमी

2017- 78.1 मिमी

2016- 45 मिमी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.